फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat GST Commissioner bought Maharashtra entire village NGT sent notice to five officials

धांधलेबाजी: गुजरात के जीएसटी कमिश्नर ने महाराष्ट्र में खरीदा पूरा गांव, पांच अधिकारियों को एनजीटी का नोटिस

Mon, 15 Jul 2024 05:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

एनजीटी से मिली जानकारी के अनुसार, जमीन खरीदने के बाद यहां शुरू हुई गतिविधियों से गंभीर दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। जैवविविधता को खतरे के अलावा जल और वायु प्रदूषित हो रही है। अवैध निर्माण, खोदाई, पेड़ों के कटान, अवैध रूप से बनाईं सड़कें, जंगल के इलाके से पानी की आपूर्ति से पर्यावरण को काफी नुकसान हो चुका है। 
 

विज्ञापन
Gujarat GST Commissioner bought Maharashtra entire village NGT sent notice to five officials
एनजीटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

 गुजरात में तैनात एक जीएसटी कमिश्नर और उनके परिवार ने महाराष्ट्र में महाबलेश्वर के पास सतारा जिले के झडानी गांव की पूरी 620 एकड़ जमीन खरीद ली। गांव के लोगों को बताया गया कि यह जमीन सरकार अपनी परियोजना के लिए अधिग्रहीत कर रही है।

विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने स्वत: संज्ञान लिया और प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डीएम समेत पांच अधिकारियों को नोटिस जारी कर रिपोर्ट देने को कहा है। एनजीटी से मिली जानकारी के अनुसार, जमीन खरीदने के बाद यहां शुरू हुई गतिविधियों से गंभीर दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। जैवविविधता को खतरे के अलावा जल और वायु प्रदूषित हो रही है। अवैध निर्माण, खोदाई, पेड़ों के कटान, अवैध रूप से बनाईं सड़कें, जंगल के इलाके से पानी की आपूर्ति से पर्यावरण को काफी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


इनसे मांगा जवाब... एनजीटी ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के महाराष्ट्र में क्षेत्रीय अधिकारी, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक नागपुर, डीएम सतारा को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed