फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Govt supersedes Morbi municipality five months after bridge collapse tragedy

Morbi Bridge Collapse: पुल हादसे के पांच माह बाद गुजरात सरकार की बड़ी कार्रवाई, मोरबी नगरपालिका भंग

Tue, 11 Apr 2023 10:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Apr 2023 10:42 PM IST
सार

जनवरी में राज्य के शहरी विकास विभाग ने नगरपालिका को 'कारण बताओ नोटिस' जारी कर पूछा था कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए इसे भंग क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Gujarat Govt supersedes Morbi municipality five months after bridge collapse tragedy
मोरबी पुल हादसा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के मोरबी शहर में एक पुल के ढहने से 135 लोगों की मौत के कुछ महीने बाद राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने शहर की मोरबी नगरपालिका को भंग कर दिया है। इस नगरपालिका पर भाजपा का नियंत्रण था, जो राज्य में सत्ताधारी पार्टी भी है। 

विज्ञापन

झूला पुल के टूटने से हुई थी 135 लोगों की मौत
मोरबी के जिलाधिकारी जीटी पंड्या ने पीटीआई-भाषा को बताया, "राज्य सरकार ने मोरबी नगरपालिका को भंग कर दिया है।" मोरबी शहर में मछु नदी पर बना झूला पुल 30 अक्तूबर, 2022 को ढह गया था, जिसमें 135 लोगों की मौत हो गई थी। नगरपालिका के साथ हस्ताक्षरित एक समझौते के तहत ओरेवा समूह द्वारा पुल का रखरखाव और संचालन किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग ने नगरपालिका को जारी किया था नोटिस
जनवरी में राज्य के शहरी विकास विभाग ने नगरपालिका को 'कारण बताओ नोटिस' जारी कर पूछा था कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने के लिए इसे भंग क्यों नहीं किया जाना चाहिए। सरकार के अनुसार, ओरेवा समूह ने 2018 और 2020 के बीच नगरपालिका को कई पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि पुल की स्थिति जर्जर हो गई है और अगर पुल जनता के लिए खुला रहा तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
 

विज्ञापन

ओरेवा समूह ने पुल के संचालन में कीं कई खामियां
'कारण बताओ नोटिस' में दावा किया गया है कि नगर निकाय ने कंपनी की इन चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया। इसमें कहा गया है कि नगरपालिका ने अनुबंध पूरा होने के बाद 2017 में कंपनी से पुल को अपने कब्जे में लेने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नोटिस में विशेष जांच दल (एसआईटी) के निष्कर्षों का हवाला देते हुए कहा गया है कि ओरेवा समूह ने पुल की मरम्मत, रखरखाव और संचालन में कई खामियां की हैं।
 

41 पार्षदों ने कहा- ओरेवा समूह के साथ समझौते के बारे में पता नहीं
नगर पालिका ने नोटिस के जवाब में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने कभी भी पुल को ओरेवा समूह को सौंपने की मंजूरी नहीं दी थी। इसके 52 पार्षदों में से 41 ने एक अलग जवाब प्रस्तुत किया, जिसमें कहा गया कि उनमें से अधिकांश को उस समझौते के बारे में पता नहीं था जिसके तहत पुल को ओरेवा समूह को सौंप दिया गया था। मोरबी नगरपालिका के सभी 52 निर्वाचित पार्षद सत्तारूढ़ भाजपा से थे।
 

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed