{"_id":"6050600137668d5db546f5f5","slug":"gujarat-govt-has-decided-to-implement-night-curfew-in-ahmedabad-vadodara-surat-and-rajkot-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट और बढ़ा : वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में भी लगा नाइट कर्फ्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट और बढ़ा : वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में भी लगा नाइट कर्फ्यू
Tue, 16 Mar 2021 01:26 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:26 PM IST
सार
- गुजरात के चार महानगरों में नाइट कर्फ्यू का एलान
- अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा में नाइट कर्फ्यू
- रात दस बजे से सुबह छह बजे तक लगा रहेगा कर्फ्यू
विज्ञापन
नाइट कर्फ्यू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने चार महानगरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। गुजरात सरकार ने वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। ये नाइट कर्फ्यू 17 मार्च से शुरू होगा और 31 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Gujarat govt has decided to implement night curfew in four metros-Ahmedabad, Vadodara, Surat & Rajkot from 10 pm to 6 am between March 17 and March 31. Pre-night curfew system will be maintained in these four metros till March 16 from 12 am to 6 am: State Government
— ANI (@ANI) March 16, 2021विज्ञापन
गुजरात के इन चारों महानगरों में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके अलावा 16 मार्च यानी आज से रात 12 बजे से छह बजे तक इन चारों महानगरों में प्री-नाइट कर्फ्यू सिस्टम बना रहेगा। बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे टी-20 मैचों के लिए दर्शकों पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से ही गुजरात के मंत्री ईश्वर पटेल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं तीन दिन पहले ईश्वर पटेल ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि कोरोना वैक्सीन का असर 14 दिन बाद होता है, इसलिए 14 दिनों तक सावधानी रखनी चाहिए। ईश्वर पटेल का इलाज अहमदाबाद के संयुक्त राष्ट्र मेहता अस्पताल में चल रहा है।
बता दें कि गुजरात में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 890 मामले सामने आए थे। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.79 लाख के पार चला गया है। वहीं सोमवार को 594 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे। सोमवार को सूरत में 262, अहमदाबाद में 209, वडोदरा में 97 और राजकोट में 95 नए मामले सामने आए थे।