फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat govt announces Rs 1 lakh reward to find Blue Whale curators

'ब्लू व्हेल चैलेंज' के क्यूरेटर की जानकारी देने पर गुजरात सरकार देगी 1 लाख का नकद ईनाम

Sat, 09 Sep 2017 07:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Sat, 09 Sep 2017 07:32 AM IST
विज्ञापन
Gujarat govt announces Rs 1 lakh reward to find Blue Whale curators
Crime

देश के कोने-कोने में आए दिन ब्लू व्हेल गेम से युवकों और बच्चों की लगातार मौतें हो रही हैं। इस समस्या के चलते गुजरात सरकार ने कड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन


पढ़ें: हिमाचल में भी ब्लू व्हेल गेम से हड़कंप, छात्र ने ब्लेड से काट दी बाजू
विज्ञापन


गुजरात की रुपानी सरकार ने ब्लू व्हेल गेम के प्रशासक और क्यूरेटर की जानकारी देने वाले शख्स को 1 लाख रुपये नकद ईनाम देने का ऐलान किया है।  राज्य के गृह विभाग ने राज्‍य पुलिस और जिला प्रशासन को आदेश जारी कर कहा है कि वे लोगों के इस गेम को खेलने पर रोक लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने बताया कि कथित गेम की जानकारी लेने के लिए राज्य के सभी साइबर सेल को पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार ने कमिश्नर और जिला मजिस्ट्रेट के सीआरपीसी और गुजरात पुलिस एक्ट के तहत इस पर रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं। 


बता दें कि गुजरात सरकार ने ब्लू व्हेल गेम पर पहले से ही रोक लगा रखी है। जानकारी के मुताबिक, शैक्षिक संस्थान भी गेम के बुरे प्रभावों के बारे में बताकर लोगों को इसके प्रति आगाह कर रहे हैं और पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने भी अभिभावकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

राज्य सरकार ने ब्लू व्हेल चैलेंज के प्रशासक और क्यूरेटर की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखने की बात कही है। ब्लू व्हेल चैलेंज सोशल मीडिया एप्स पर ऑनलाइन गेमिंग और कम्यूनिटी मैसेज ग्रुप्स हैं जिसमें गेम के क्यूरेटर और प्रशासक प्रतिभागी को निजी चेट प्लेटफॉर्म के जरिए टारगेट देते हैं।  

पढ़ें: ब्लू व्हेल गेम का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दायर की गई याचिका में कई दलीलें

टारगेट के तहत प्लेयर को 50 दिन का टास्क दिया जाता है। इतना ही नहीं प्लेयर को अपना टास्क पूरा करने के बाद फोटो भी शेयर करने को कहा जाता है। बता दें कि कोई जानकारी ना मिले इसलिए गेम के लिंक के आईपी एड्रेस को हर बार चेंज कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed