{"_id":"57fd69ca4f1c1b675228fcb4","slug":"gujarat-gaun-seva-board-advice-to-woman-use-gomutra-for-beauty","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात गोसेवा बोर्ड का दावा- गोमूत्र और गोबर से सुंदर हो जाएंगी महिलाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात गोसेवा बोर्ड का दावा- गोमूत्र और गोबर से सुंदर हो जाएंगी महिलाएं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Oct 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
cows
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात गोसेवा और गोचर विकास बोर्ड ने महिलाओं को सलाह दी है कि वे केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स को छोड़कर गोमूत्र, गोबर और दुग्ध उत्पादों का इस्तेमाल करें। इससे उनकी सुंदरता मिस्त्र की रानी क्लियोपेट्रा जैसी हो जाएगी।
संस्थान की वेबसाइट में कहा गया है किे महिलाओं की त्वचा को सुंदर बनाने के लिए गोमूत्र का उपचार पूरी दुनिया में सबसे अच्छी दवा है। इसके इस्तेमाल से महिलाओं को चेहरे पर होने वाले मुहांसों और बालों की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। इसमें आगे कहा गया है कि साबुन क्रीम और पाउडर केमिकल से बने होते हैं। जिससे उनकी त्वचा का कुदरती आकर्षण खत्म हो जाता है।
वेबसाइट में दावा किया गया है कि दुनिया में गोमूत्र और गोबर के अलावा और कोई बेहतर उपचार उपलब्ध नहीं है। क्लियोपेट्रा भी दूध में स्नान करती थीं। इसलिए उनकी सुंदरता बरकरार थी। हालांकि वेबसाइट के संदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या क्लियोपेट्रा गाय के दूध का इस्तेमाल करती हैं। संस्थान ने दावा किया किया है कि गोमूत्र के उपचार से चेहरे पर काले धब्बे और मुहांसे पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।