{"_id":"61987d4af8d1ce61b515ab09","slug":"gujarat-five-dead-three-injured-in-van-tanker-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, वैन-टैंकर की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, वैन-टैंकर की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन घायल
Sat, 20 Nov 2021 10:14 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:14 AM IST
सार
अहमदाबाद में हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गईजबति तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के वलाना गांव में वैन और टैंकर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे वतामन को भावनगर से जोड़ने वाली सड़क पर हुई।
विज्ञापन
इस मामले में कोठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'वैन में आठ लोग सवार थे। ये सभी आणंद जिले के खंभात जा रहे थे। वैन को गलत साइड पर चलाया जा रहा था, वलाना गांव के पास एक टैंकर ने वैन को टक्कर मार दी। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाने के रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन अन्य घायल हो गए।'
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्षतिग्रस्त वैन से शव निकालने में घंटों लग गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन घायलों का इलाज खंभात के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन