{"_id":"664f65c704e116d686004159","slug":"gujarat-fisherman-held-for-sharing-sensitive-information-with-pakistan-agent-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATS: देश की संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था मछुआरा, गुजरात एटीएस ने दबोचा; ऐसे आया था संपर्क में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ATS: देश की संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था मछुआरा, गुजरात एटीएस ने दबोचा; ऐसे आया था संपर्क में
Thu, 23 May 2024 09:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 23 May 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिये भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान की एक महिला एजेंट को दे रहा था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा, आरोपी जतिन चरणिया (21) तटीय शहर पोरबंदर का निवासी है। उसे तटरक्षक जहाजों और शहर की जेटी की तस्वीरें और अन्य जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तानी एजेंट से पैसे भी मिले थे। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एसएल चौधरी ने कहा कि चरणिया के खिलाफ भादंसं की धारा 121-ए (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूपीआई से लिए छह हजार रुपये
एसीपी ने बताया, पूछताछ के दौरान चरणिया ने स्वीकार किया कि चार महीने पहले उसने अद्विका प्रिंस नामक फेसबुक यूजर्स से पहली बार संपर्क किया था। वास्तव में वह पाकिस्तान की एक महिला ऑपरेटर थी। उसने तस्वीरों और वीडियो के बदले चरणिया को यूपीआई के जरिये किश्तों में छह हजार रुपये भी भेजे थे। उन्होंने कहा कि चूंकि चरणिया ने वाट्सएप पर 24 घंटे का ऑटो-डिलीट फीचर चालू किया था, इसलिए दोनों के बीच की अधिकतर चैट मिट गई हैं, जिसे फिर से पाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही थी।
विज्ञापन