फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Exit Poll 2022 Results Live Gujarat Assembly Election Vidhan Sabha Chunav Polls News in Hindi

Gujarat Exit Poll 2022: भाजपा को 110 से 151 सीटें मिलने का अनुमान, सभी सर्वे दे रहे पिछली बार से ज्यादा सीटें

Mon, 05 Dec 2022 10:13 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 05 Dec 2022 10:13 PM IST
सार

तमाम एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। इसमें ये बताया गया है कि गुजरात में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Gujarat Exit Poll 2022 Results Live Gujarat Assembly Election Vidhan Sabha Chunav Polls News in Hindi
2022 Exit Poll Gujarat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में भाजपा का जादू बरकरार रहेगा। 27 साल के शासन के बाद फिर से जनता ने भाजपा पर ही विश्वास जताया है। आखिरी चरण के मतदान के ठीक बाद नौ एजेंसियों के एग्जिट पोल में यही अनुमान लगाए गए हैं। खास बात है कि इन एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि 2017 के मुकाबले इस बार भाजपा की सीटों में इजाफा भी हो सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी की एंट्री के चलते कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें दी गईं हैं? 2017 के नतीजे क्या कहते हैं? किसे फायदा और किसे नुकसान उठाना पड़ेगा? आइए जानते हैं...
विज्ञापन

 

टीवी9 ऑन द स्पॉट : गुजरात में 9100 लोगों के बीच सर्वे हुआ। इसमें दावा किया गया है कि गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा को 128 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 45 सीटें जा सकती हैं। इस बार पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप को केवल चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में पांच से सात सीटें जा सकती हैं। 

रिपब्लिक पी-मारक्यू : भाजपा को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का मौका मिलेगा। रिपब्लिक पी मारक्यू के सर्वे के अनुसार, इस बार भाजपा को 128 से 140 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस के खाते में 30 से 42 और आम आदमी पार्टी को एक से तीन सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में शून्य से एक सीट जाने का अनुमान है। 
विज्ञापन

इंडिया न्यूज- जन की बात : भाजपा को 117 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 34 से 51 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को छह से 13 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में एक से दो सीटें जा सकती हैं। 

आजतक एक्सिस माय इंडिया : इस बार भाजपा को 129 से 151 सीटें मिल सकती हैं। 2017 के मुकाबले इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस के खाते में 16 से 30 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को नौ से 21 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं। 

एबीपी सी-वोटर :  भाजपा को 128 से 140 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 31 से 43 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को तीन से 11 और अन्य के खाते में दो से छह सीटें जाने का अनुमान है। 

टाइम्स नाऊ ईटीजी : भाजपा को 139, कांग्रेस को 30, आम आदमी पार्टी को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। 

जी न्यूज-बार्क : भारतीय जनता पार्टी को इस बार 110 से 125 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 45 से 60 सीटों तक दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी को एक से पांच सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में शून्य से चार सीटें जा सकती हैं। 

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या : भाजपा को इस बार 150 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 19 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 11 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। 

इंडिया टीवी : भारतीय जनता पार्टी को 112 से 121 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 51 से 61 सीटें आ सकती हैं। आम आदमी पार्टी को इस बार चार से सात सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, चार से सात सीटों पर अन्य उम्मीदवार भी जीत सकते हैं।

गुजरात में पिछली बार नतीजे क्या थे? 
पिछली बार सभी एजेंसियों ने गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। ये सही निकला। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर थोड़ा कम और ज्यादा निकला। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा मिला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed