फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Ex Servicemen held for abusive social media posts against BJP MLA news in hindi

Social Media: पूर्व सैनिक ने भाजपा विधायक के खिलाफ किया आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2022 11:11 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 03 Sep 2022 11:11 AM IST
सार

मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Gujarat Ex Servicemen held for abusive social media posts against BJP MLA news in hindi
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में सत्तासीन भाजपा के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। कमला बाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व कृषि और मत्स्य पालन मंत्री बाबूभाई बोखिरिया की शिकायत पर पूर्व सैनिक लखनाशी ओडेदरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। ओडेदरा करीब के ही शिशाली गांव के रहने वाले है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने पोरबंदर के विधायक बोखिरिया को बताया था कि ओडेदरा ने फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed