फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat elections: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath will Roadshow In Narendra Modi's Hometown 

गुजरात चुनावः मोदी के अंगने में बढ़ी योगी की मांग,सिल्क नगरी में करेंगे रोड शो 

Tue, 28 Nov 2017 10:37 AM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
Gujarat elections: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath will Roadshow In Narendra Modi's Hometown 
सीएम योगी आदित्यनाथ

 पीएम मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मांग बढ़ गई है। पीएम मोदी के अंगने में उनकी बढ़ती मांग को देखते हुए पार्टी में कई नेताओं को आश्चर्य लगने लगा है। उनकी बढ़ती मांग को देख यह माना जाने लगा है कि मोदी के बाद अब योगी ही सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं।

विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता हों या चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार दोनों के तरफ से एक स्वर में योगी को बुलाने की भारी मांग उठ रही है। जिसके वजह से प्रचार वाले नेताओं की कमान संभाल रहे नेताओं पर योगी को बुलाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। यूं तो पार्टी ने केंद्र के अपने मंत्रियों के अलावा करीब 60 से ज्यादा नेताओं को गुजरात विधानसभा चुनाव में उतार दिया है।
विज्ञापन


मगर जनता के बीच मोदी के बाद योगी की मांग ही सर्वाधिक है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए भाजपा आलाकमान योगी से कुछ ज्यादा दिन गुजरात में गुजारने को कह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं योगी
एक तरफ सिल्क नगरी सूरत भाजपा के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनी हुई है। तो यहीं से ही योगी की मांग सबसे ज्यादा उठ रही है। सूरत में अपनी जमीन बचाने की कवायद में भाजपा को योगी का ही अब आसरा नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्लान बी से क्यों घबरा रही है कांग्रेस?

यहां आरक्षण की मांग को लेकर पाटीदार समाज और जीएसटी के वजह से व्यापारी वर्ग भाजपा से नाराज चल रहा है। पार्टी की उम्मीदें यहां रह रहे उत्तर भारतीयों से बढ़ गई है। ताकि पटेल और व्यापारी वर्ग की नाराजगी से होने वाले नुकशान की भरपाई की जा सके। हालांकि किसी पूर्व को उम्मीदवार न बनाए जाने की वजह से पूर्वांचल का मतदाता भी खफा है। मगर पार्टी को उम्मीद है कि मोदी और योगी उनकी नाराजगी को थाम लेंगे। यही वजह है कि भाजपा की नजरें यहां पीएम मोदी के साथ योगी पर भी जम गई हैं।

योगी ने यहां पहुंचकर 26 नवंबर को सिल्क नगरी में दो-दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उनके चुनावी सभाओं की सफलता और जनता में उसके पड़ रहे असर से सूरत भाजपा ने पार्टी आलाकमान से योगी का और समय मुहैया कराने की मांग की है। इसके अलावा व्यापी, बड़ौदा, अहमदाबाद और राजकोट से भी योगी की मांग बढ़ रही है। चुनाव प्रचार में उनकी बढ़ रही मांग को देखकर लगता है कि वे पीएम मोदी के बाद पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में शुमार हो गए हैं। 
 

सिल्क नगरी में रोड शो करेंगे योगी 

Gujarat elections: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath will Roadshow In Narendra Modi's Hometown 
सीएम योगी
सूरत में भाजपा के चुनाव अभियान की कमान देख रहीं एक नेता ने बताया कि पहले चरण के प्रचार के अंतिम दौर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सूरत में रोड शो आयोजित कराया जाएगा। यह रोड शो ठीक बनारस की तर्ज पर होगा।

जैसा यूपी के विधानसभा चुनाव के वक्त पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में रोड शो किया था। सूरत में योगी के रोड शो के लिए पार्टी ने 6 दिसंबर की तिथि तय की है। वैसे सूरत इकाई योगी का रोड शो 28 नवंबर को कराने का विचार कर रही थी।

मगर 29 नवंबर को शहर में पीएम मोदी की दोबारा से होने वाली रैली के मद्देनजर पार्टी ने योगी के रोड शो की तिथि को आगे सरकाया है। इसलिए उनका रोड शो अब 6 दिसंबर को आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि यूपी के निकाय चुनावों से निपटने के बाद योगी दोबारा से गुजरात की ओर रुख करेंगे। वैसे पहले चरण के अंतिम दौर में प्रचार के लिए उन्होंने 4 से 6 दिसंबर तक का वक्त गुजरात भाजपा को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed