फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Elections activity warmed up, Nadda, Kejriwal reaching today

Gujarat : चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, नड्डा दो दिनी गुजरात दौरे पर, केजरीवाल भी पहुंच रहे; पीएम का संबोधन आज

Tue, 20 Sep 2022 10:04 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Sep 2022 10:04 AM IST
सार

राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन गांधीनगर की एक पंचतारा होटल में हो रहा है। इसमें देश के कई राज्यों के मेयर इसमें हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।  तीन माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए नड्डा की यह यात्रा अहम है।
 

विज्ञापन
Gujarat Elections activity warmed up,  Nadda, Kejriwal reaching today
पीएम मोदी और जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। तैयारियों के सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो दिनी दौरे पर अहमदाबाद पहुंच रहे हैं तो आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल वडोदरा में टाउनहॉल मीटिंग करेंगे। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी गांधीनगर में आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन


अहमदाबाद में एक भाजपा नेता ने बताया कि जेपी नड्डा दो दिनी दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों व गुजरात के पार्टी नेताओं की बैठकों में भाग लेंगे। तीन माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए उनकी यह यात्रा अहम है। नड्डा आज सुबह राजधानी गांधीनगर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ई बाइक रैली का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


नड्डा और सीएम भूपेंद्र पटेल तथा गुजरात भाजपा के प्रभारी सीआर पाटिल आज राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भी शामिल होंगे। यह सम्मेलन गांधीनगर की एक पंचतारा होटल में हो रहा है। इसमें गुजरात के भाजपा शासित नगर निगमों के महापौर और उप महापौर शामिल होंगे। उनके अलावा देश के कई अन्य राज्यों के भी मेयर इसमें हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा मंगलवार दोपहर राजकोट में शहरी, पंचायती और सहकारी संस्थाओं के निर्वाचित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। राजकोट से नड्डा पड़ोसी मोरबी जाएंगे और वहां शाम को रोड शो में शामिल होंगे।  वे आज ही शाम को गांधीनगर में वीरांजलि कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह देश के शहीदों के नाम एक संगीत कार्यक्रम होगा।



नड्डा बुधवार को गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय ‘श्री कमलम‘ में गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। गुजरात भाजपा के महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला ने बताया कि नड्डा बुधवार दोपहर में अहमदाबाद के टैगोर हॉल में प्रोफेसरों को संबोधित करेंगे और भाजपा की विचारधारा के बारे में बात करेंगे। 

121 शहरों के महापौर सम्मेलन शामिल होंगे
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में देश भर में भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के 121 महापौर और उप महापौर भाग लेंगे। यह सम्मेलन भाजपा के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी आज सुबह इसका उद्घाटन करेंगे। दो दिनी सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले अन्य लोगों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं।


इंदौर, सूरत, पणजी व कानपुर के मेयर संबोधित करेंगे
सिन्हा ने बताया कि सम्मेलन में इंदौर, सूरत, कानपुर और पणजी के महापौर अपने-अपने शहरों में कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और राजस्व बढ़ाने सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों के बारे में विचार रखेंगे। 

केजरीवाल भी गुजरात दौरे पर 
उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंगलवार को गुजरात दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे आज वडोदरा में एक टाउन हॉल बैठक को संबोधित करेंगे। आप नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि मंगलवार को केजरीवाल टाउन हॉल की बैठक में भाग लेने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वे गुजरात के लोगों को अपना संदेश देंगे। बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अहमदाबाद जाएंगे और उत्तरी गुजरात में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने से पहले साबरमती आश्रम जाएंगे। केजरीवाल ने पिछले हफ्ते भी गुजरात में टाउन हॉल बैठकें  की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed