{"_id":"5a1a18374f1c1b686a8b5b29","slug":"gujarat-elections-bjp-mp-get-annoyed-after-his-daughter-in-law-got-ticket-instead-of-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात विधानसभा चुनावः पत्नी की जगह बहू को टिकट मिलने से भाजपा सांसद नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात विधानसभा चुनावः पत्नी की जगह बहू को टिकट मिलने से भाजपा सांसद नाराज
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Sun, 26 Nov 2017 06:56 AM IST
विज्ञापन
गुजरात बीजेपी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए कालोल विधानसभा सीट से पत्नी की जगह बहू को टिकट मिलने से भाजपा सांसद प्रभातसिंह चौहान नाराज हो गए हैं। सांसद ने शीर्ष नेतृत्व को चेतावनी दी है कि यदि यहां से उम्मीदवार नहीं बदला गया तो वह यहां से जीत की गारंटी नहीं दे सकेंगे।
भाजपा ने शुक्रवार को दूसरे चरण के 13 उम्मीदवारों की जारी अपनी पांचवीं सूची में मौजूदा पंचमहल जिले की कालोल सीट से विधायक अरविंदसिंह चौहान का टिकट काटकर सुमन सिंह को टिकट दिया था। सांसद ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिख कर सुमन सिंह के स्थान पर किसी स्थानीय को टिकट देने की मांग की है।
पढ़ें- गुजरात में राहुल ने केंद्र को घेरा, बोले- देश में बढ़ी बेरोजगारी और पड़ रही गब्बर सिंह टैक्स की मार
विज्ञापन
हालांकि सांसद चौहान ने स्पष्ट रूप से अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी नहीं की है लेकिन हाल ही उन्होंने अपनी पत्नी को कालोल सीट से उपयुक्त उम्मीदवार बताया था। पत्र में सांसद ने अपने बेटे प्रवीणसिंह पर ‘शराब तस्कर’ होने का आरोप लगाया और कहा कि वह और उसकी पत्नी जेल भी जा चुके हैं।