फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election Result 2022: Limbdi Assembly Seat Profile And History

Limbdi Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा ने आप को हराया, जानें कैसे हैं यहां से चुनावी समीकरण

Sun, 01 Jan 2023 05:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 01 Jan 2023 05:48 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: लींबडी विधानसभा सीट पर भाजपा के किरीटसिंह जीतुभा राणा ने आप के मयूरभाई मेराभाई साकरिया को 23,146 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 81,765 वोट जबकि आप को यहां 58,619 वोट मिले।

विज्ञापन
Gujarat Election Result 2022: Limbdi Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


सुरेंद्रनगर जिले की लींबडी विधानसभा सीट पर भाजपा के किरीटसिंह जीतुभा राणा ने आप के मयूरभाई मेराभाई साकरिया को 23,146 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 81,765 वोट जबकि आप को यहां 58,619 वोट मिले। तीसरे नंबर कांग्रेस रही। इसकी प्रत्याशी कल्पनाबेन बीजलभाई धोरिया को 32,929 वोट मिले जो कुल वोट का महज 17.92 फीसदी रहा। कुल 15 में से 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। यहां के 2,645 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।  
विज्ञापन


सुरेंद्रनगर जिले की सभी सीटों पर भाजपा विजयी 
लींबडी सीट सुरेंद्रनगर जिले में आने वाली पांच सीटों में से एक है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। इस विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
लींबडी सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने सोमाभाई कोली पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के कीर्ति सिंह राणा को 14 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 13 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इृस सीट पर दो उपचुनाव समेत कुल 16 चुनाव हो चुके हैं। इनमें से आठ बार यहां कांग्रेस तो सात बार भाजपा को जीत मिली है। सिर्फ एक बार 1967 में इस सीट पर स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed