फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Junagadh Assembly Constituency Profile And History

Junagadh Assembly Seat: यहां भाजपा ने दर्ज की पांचवीं जीत, जानें जूनागढ़ सीट का चुनावी इतिहास

Sun, 01 Jan 2023 09:41 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 01 Jan 2023 09:41 AM IST
सार

Gujarat Election 2022: जूनागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के संजय सुखाभाई कोरडिया ने मौजूदा विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई गलाभाई जोशी को 40,256 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 84,616 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 44,360 वोट मिले।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Junagadh Assembly Constituency Profile And History
भाजपा समर्थक जश्न मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
जूनागढ़ जिले की जूनागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के संजय सुखाभाई कोरडिया ने मौजूदा विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई गलाभाई जोशी को 40,256 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 84,616 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 44,360 वोट मिले। तीसरे नंबर आप के चेतनकुमार हरसुखभाई गजेरा रहे। उन्हें 28,306 वोट मिले जो कुल वोट का 17.4 फीसदी रहा। बसपा उम्मीदवार समेत छह की जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 2,002 वोट मिले। 
विज्ञापन


जूनागढ़ जिले में भाजपा को मिलीं तीन सीटें 
जूनागढ़ विधानसभा सीट जूनागढ़ जिले में आती है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। इस चुनाव में जिले की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही। इसके अलावा एक सीट आप के खाते में भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
जूनागढ़ सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के भीखाभाई गलाभाई जोशी ने  छह बार  के विधायक और भाजपा उम्मीदवार महेंद्र भाई मशरू को  6,084 वोटों से हराया था। यहां कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 12 उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।


भाजपा ने पांचवीं जीत दर्ज की 
भाजपा ने जूनागढ़ सीट पर अब तक पांच चुनाव जीते हैं। भाजपा को इस सीट पर 1998 से 2012 तक लगातार चार बार जीत हासिल हुई थी। इन चारों चुनावों में भाजपा की ओर से महेंद्र भाई मशरू लड़े और पार्टी को जीत दिलाई। हालांकि, 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अबकी बार वापसी करते हुए भाजपा ने फिर जीत दर्ज की है। मशरू भाजपा में आने से पहले 1990 और 1995 में दो बार इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर चुके थे। जूनागढ़ सीट पर अब तक हुए कुल 14 चुनावों में छह बार यह सीट कांग्रेस के खाते में तो पांच पर भाजपा के खाते में गई है। दो बार निर्दलीय तो एक बार यहां पर भारतीय जनसंघ को जीत मिली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed