फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election: Rahul gandhi visit gujarat after nomination presidential post

नामांकन के बाद तीन दिन के गुजरात दौरे पर राहुल

Tue, 05 Dec 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Dec 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
Gujarat election: Rahul gandhi visit gujarat after nomination presidential post
कांग्रेस पार्टी में सोमवार को दो बड़े घटनाक्रम हुए। पहला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया और दूसरा इसके कुछ समय बाद ही पार्टी ने गुजरात विधान सभा चुनाव 2017 का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी ने गुजरात की जनता से काफी लोक लुभावन वादे किए हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी का अध्यक्ष पद का नामांकन करने के बाद आज पहला गुजरात दौरा है। इसके कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। वह राज्य की 5, 6, 7 दिसंबर की तीन दिन की यात्रा पर हैं। पांच दिसंबर को राहुल गांधी कच्छ जिले में होंगे। वह अंजार के टाउन हाल में जनसभा करेंगे। लोगों से मिलेंगे और बैठक करेंगे। इसके बाद राहुल सुरेंद्र नगर, मोरबी भी जाएंगे। इसी तरह से अगले दिन भी राज्य में प्रचार अभियान का क्रम जारी रखेंगे। 
विज्ञापन

 
गुजरात में पहले चरण का मतदान नौ दिसंबर को होना है और माना जा रहा है कि अपने दौरे में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नव भाजपा वाली राजनीति को आईना दिखा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed