फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election, party headquarters Kamalam all set for celebrations as exit polls predict sweep for BJP

Gujarat Election: भाजपा मुख्यालय 'कमलम' में कर रही जीत का जश्न मनाने की तैयारी, एग्जिट पोल के बाद बढ़ा उत्साह

Tue, 06 Dec 2022 06:35 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, गांधीनगर
एएनआई, गांधीनगर Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Dec 2022 06:35 PM IST
सार

भाजपा महासचिव वाघेला ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, हम सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाते हैं। हम पार्टी कार्यकर्ताओं के विकास के लिए भी काम करते हैं।

विज्ञापन
Gujarat Election, party headquarters Kamalam all set for celebrations as exit polls predict sweep for BJP
Gujarat Election- BJP Campaign - फोटो : Agency

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर सत्ता में आने को तैयार है। वहीं गांधीनगर स्थित राज्य पार्टी मुख्यालय कमलम में कार्यकर्ताओं ने अभी से जीत का जश्न मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच गुजरात भाजपा के महासचिव प्रदीपसिंह वाघेला ने कहा कि हमने मतगणना के दिन विशेष तैयारी के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष सत्र शुरू किया है, जिसका परिणाम आठ दिसंबर को दिखेगा।

विज्ञापन


भाजपा महासचिव वाघेला ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, हम सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाते हैं। हम पार्टी कार्यकर्ताओं के विकास के लिए भी काम करते हैं, हम यह भी काम करते हैं कि कार्यकर्ताओं के कौशल को कैसे विकसित किया जाए। प्रदीप वाघेला ने कहा कि पिछले 27 सालों से गुजरात में भाजपा सत्ता में है, इस बार भी जीत भाजपा के लिए इस एग्जिट पोल से कहीं ज्यादा बड़ी होगी। आगे कहा कि भाजपा गुजरात के लोगों के आशीर्वाद से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लोगों के लिए किए गए कार्यों से एक बड़ी जीत की राह पर है। 
विज्ञापन


गुजरात के लोग राष्ट्रवाद का समर्थन करते हैं
साथ ही कहा कि भाजपा गुजरात चुनाव में पहले से भी अधिक सीटों के साथ जीत हासिल करेगी। आगे वाघेला ने दावा किया कि पार्टी को आज तक मिलीं सीटों से अधिक सीटें मिलेंगी। सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे, भाजपा के वोट शेयर में बड़ा अंतर होगा, गुजरात के लोग विकास और राष्ट्रवाद का समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया को समझाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला शुरू की जाएगी। मतगणना के दिन हम व्यवस्थाओं में भाग लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। साथ ही कहा कि आठ दिसंबर को मतगणना सुचारू रूप से हो और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उम्मीदवार मतगणना प्रक्रिया को समझते हैं। इसलिए हमने प्रक्रिया समझने के लिए मंगलवार से मतगणना की कार्यशाला शुरू हो गई है, प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ता तीन दिनों के लिए आएंगे। वहीं कल से प्रत्येक विधानसभा में मतगणना के लिए एक कार्यशाला होगी।


भाजपा मुख्यालय 'कमलम' में मनेगा जीत का जश्न
पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुजरात के गांधीनगर स्थित भाजपा मुख्यालय 'कमलम' में जीत का जश्न एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा। ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी, लोकनृत्य का कार्यक्रम होगा। अभी से मिठाइयों के ऑर्डर भी बड़े पैमाने पर भेजे जा रहे हैं। लोक कलाकारों की टोली भी बुलाई जा रही है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि आगे का शपथ समारोह और सारी जानकारी आठ दिसंबर को नतीजे आने के बाद सभी को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed