{"_id":"5a217bf34f1c1b70548c0db4","slug":"gujarat-election-fir-registered-on-hardik-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल के खिलाफ बिना अनुमति रैली करने पर FIR ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: हार्दिक पटेल के खिलाफ बिना अनुमति रैली करने पर FIR
एजेंसी/राजकोट
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता हार्दिक पटेल और उनके साथी तुषार नंदानी के खिलाफ कथित रूप से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना अनुमति रैली करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: गुजरात चुनावः केंद्र ने हार्दिक पटेल को दी 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा, बताया जान को खतरा
विज्ञापन
राजकोट (पश्चिम) के चुनाव अधिकारी पीआर. जानी ने मालवीय नगर थाने को दी शिकायत में कहा कि जिला प्रशासन की अनुमति से इनकार करने के बावजूद हार्दिक पटेल ने 29 नवंबर 2017 को राजकोट में एक रैली को संबोधित किया था। जानी ने आरोप लगाया कि नंदानी ने वार्ड संख्या 8,9 और 10 के पाटीदार लोगों के ‘मिलन समारोह’ के लिए अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
इस समारोह में पाटीदार समुदाय के नेताओं की तरफ से लोगों को संबोधित किया जाना था। इसके बाद पीएएसएस ने इसी दिन और इसी समय पर ‘महाक्रांति रैली’ की अनुमति मांगी। जानी ने कहा, ‘कानून व्यवस्था के कारण हमने दोनों कार्यक्रमों की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।’
पढ़ें: हार्दिक-कांग्रेस पर BJP का तंज- मूर्ख ने मूर्ख की बात मानी, 50% से ज्यादा आरक्षण संभव नहीं
शिकायत में कहा गया कि इनकार करने के बावजूद पीएएसएस ने यह रैली आयोजित की और इसमें 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। हार्दिक ने इस रैली को संबोधित भी किया। शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।