फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election: Amit Shah Chairs BJP Core Committee Meeting Ahead Of polls

Gujarat Election: शाह की गुजरात के नेताओं के साथ मैराथन बैठक, टिकट के मापदंडों पर हुआ मंथन

Wed, 09 Nov 2022 04:14 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 09 Nov 2022 04:14 PM IST
सार

Gujarat Election: विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए 182 सीटों पर पैनल नाम तय कर लिए हैं। पैनल में प्रत्याशियों के नाम चार स्तरीय आकलन और निरीक्षण पद्धति से गुजरने के बाद शामिल किए हैं...

विज्ञापन
Gujarat Election: Amit Shah Chairs BJP Core Committee Meeting Ahead Of polls
Gujarat Election- amit shah meeting - फोटो : Agency

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के मजबूत गढ़ गुजरात को कायम रखने के लिए अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अब मैदान संभाल लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और शाह ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में गुजरात भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। शनिवार शाम को हुई यह बैठक करीब सात घंटे तक चली। इससे पहले सोमवार को भी शाह ने अपने घर पर सीएम भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ करीब आठ घंटे बैठक की थी। बुधवार को भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इसके बाद भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन

आंतरिक सर्वे को दिया महत्व

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए 182 सीटों पर पैनल नाम तय कर लिए हैं। पैनल में प्रत्याशियों के नाम चार स्तरीय आकलन और निरीक्षण पद्धति से गुजरने के बाद शामिल किए हैं। पैनल में संभावित उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने से पहले गृह मंत्री शाह ने भाजपा द्वारा तीन बार करवाए गए आंतरिक सर्वे को महत्व दिया। सभी सर्वे के निष्कर्ष, पार्टी और संघ के नेताओं के विचार जानने के बाद (प्रति सीट-दावेदारों नाम-अपवाद को छोड़कर एक से अधिक) पैनल को आकार दिया। हालांकि किस सीट से कौन उम्मीदवार होगा, इसका अंतिम निर्णय भाजपा का संसदीय बोर्ड करेगा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अब केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास प्रति सीट केवल एक या दो नाम ही जाएंगे। हालांकि भाजपा एक साथ 182 सीटों की सूची जारी करने के बजाए दो अलग-अलग सूची जारी करेगी। गुजरात में कमलम् कार्यालय में जो चयन समिति की बैठक लिया गया फैसला यथावत रहेगा। गुजरात में विधायकों को बदलने के लिए मापदंड बदलने से उन विधायकों के दोहराने की संभावना ज्यादा है, जो जीत के समीकरण में फिट बैठते है। ऐसे उम्मीदवारों पर बिल्कुल विचार नहीं किया जाएगा, जो पार्टी के समीकरणों पर मेल नहीं खाते है। पार्टी 40 पुराने चेहरों को हटाकर नए चेहरे को ज्यादा मौका देने के मूड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

01 और 05 दिसंबर को दो चरणों में होगी वोटिंग

182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। गुजरात में आमतौर पर सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के बीच आमना-सामना होता रहा है, लेकिन आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) चुनावी मैदान में एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed