फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election: after wining civil poll in uttar pradesh bjp more focused on gujarat

गुजरात चुनाव: यूपी की जीत देगी भाजपा को संजीवनी

Sat, 02 Dec 2017 02:56 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
gujarat election: after wining civil poll in uttar pradesh bjp more focused on gujarat
pm modi

गुजरात विधानसभा चुनाव के ऐन मौके पर भाजपा के पक्ष में आए यूपी निकाय चुनावों के परिणाम पार्टी के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। जीएसटी और आरक्षण मामले को लेकर नाराज चल रहे पाटीदारों के वजह से गुजरात चुनाव में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन चुनाव के ऐन मौके पर यूपी सरीखे प्रदेश से निकले जनादेश से गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। तो यूपी के नतीजों के बाद भाजपा के नेताओं के भाषण की शैली भी बदली है। 

विज्ञापन

भाजपा के लिए दोहरी खुशी इस बात की है कि एक तो देश के सबसे बड़े सूबे में उसका जलवा बरकरार है वहीं दूसरी ओर विपक्ष के रूप में उसके सामने खड़ी कांग्रेस की हालत और पतली हुई है। पार्टी का अध्यक्ष बनने जा रहे राहुल गांधी और कांग्रेस की अपनी ही संसदीय सीट अमेठी में बुरी तरह हार हुई है। 
विज्ञापन


अमेठी की हार को भाजपा ने गुजरात में प्रचारित करना शुरू भी कर दिया है। गुजरात में भाजपा के मजबूत काडर से मुकाबला कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल पर अमेठी की हार का विपरित असर पड़ेगा। अब तक राहुल गांधी भाजपा के गुजरात मॉडल पर सवाल उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  निकाय चुनाव: नतीजों से उत्साहित मायावती की चुनौती, 2019 के चुनाव बैलेट से कराए BJP

लेकिन अमेठी की हार से उनके आरोपों को शायद उतनी ताकत नहीं मिलेगी, जितनी पहले देखी जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए ही भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। स्मृति ईरानी ने अमेठी की हार को लेकर राहुल पर तंज कसा है कि जो अमेठी नहीं जीत सकता है वह गुजरात क्या जीतेगा। वैसे भाजपा ने यूपी निकाय के परिणामों को भुनाना शुरू कर दिया है। 

यूपी निकाय चुनाव परिणामों को भुनाने में जुटी भाजपा 

gujarat election: after wining civil poll in uttar pradesh bjp more focused on gujarat
यूपी निकाय चुनाव के परिणामों को गुजरात में भुनाने की कवायद में भाजपा ने सूबे में मिली ऐतिहासिक जीत को बढ़ाचढ़ा कर पेश किया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्रियों ने निकाय परिणामों को पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों पर जनता की मुहर करार दिया है।

अमित शाह ने निकाय चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर योगी और सूबे के संगठन को बधाई देते हुए कहा है कि पीएम मोदी की सबका साथ, सबका विकास नीति और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की सुशासन एवं लोक-कल्याण कारी योजनाओं के प्रति राज्य की जनता की आस्था और विश्वास की जीत है। 

उन्होंने कहा है कि यूपी के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की अभूतपूर्व विजय पीएम मोदी के विजन और भाजपा की पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस की नीति में जनता की अटूट आस्था का एक और उदाहरण है। जनता ने आर्थिक सुधारों को सहर्ष स्वीकार किया है और जातिवाद,परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को फिर से खारिज किया है।

पढ़ें: जेटली बोले- असली 'हिंदू समर्थक' पार्टी मौजूद तो कोई क्लोन को क्यों करेगा पसंद?

यूपी के परिणामों को गुजरात से जोड़ते हुए शाह ने कहा कि जनता का यही अखंड आशीर्वाद हमें गुजरात चुनाव में भी मिलने जा रहा है। 18 दिसंबर को भी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे ही परिणामों की पुनरावृत्ति होगी। वहीं अरूण जेटली ने यूपी निकाय के चुनव परिणामों को जीएसटी और नोटबंदी पर जनता की मुहर करार दिया है। 
 

गुजरात में भाजपा के लिए कैसे बनेगी संजीवनी 

gujarat election: after wining civil poll in uttar pradesh bjp more focused on gujarat
यूपी के निकाय चुनाव गुजरात में भाजपा के लिए संजीवनी के रूप में इसलिए साबित होंगे क्योंकि यहां मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा के बीच में है। सूबे में हार्दिक पटेल की रैलियों में जुट रही भीड़ से भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भी अपनी जीत को लेकर संशय दिख रहा था।

तो पीएम मोदी की सूबे से गैर मौजूदगी भी पार्टी को अखर रही है। उपर से जीएसटी और नोटबंदी की मार ने माहौल खराब किया हुआ है। अब यूपी में दोबारा से भाजपा का डंका बजने के बाद गुजरात में भी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। अपने नेतृत्व पर उनका विश्वास और गहरा होगा कि उनके नेता विपरीत परिस्थितियों में भी चुनाव जितवाने का दम रखते हैं। 

पार्टी ने यूपी में यह प्रदर्शन पीएम मोदी और अमित शाह के बगैर किया है। इससे योगी के नेतृत्व पर भी जनता की मुहर लग गई है। अब योगी का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अन्य नेताओं के साथ वे भी गुजरात में हमलावर होंगे। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने निकाय चुनावों के परिणाम पर कहा है कि यूपी की संजीवनी लेकर वे गुजरात जा रहे हैं। वहां भी कांग्रेस को बुरी तरह परास्त करेंगे। कांग्रेस के लिए मुश्किल यह है कि पार्टी का प्रदर्शन न सिर्फ पूरे यूपी बल्कि उसके गढ़ अमेठी में भी बदत्तर रहा है।

पढ़ें:  गुजरात: अमेठी में हार पर CM रूपाणी की राहुल पर चुटकी, बोले- कुशासन का देश दे रहा जवाब

 अमेठी लोकसभा के तहत आने वाली दोनों नगरपालिकाओं अमेठी और गौरीगंज में न सिर्फ कांग्रेस की हार हुई है बल्कि उसके उम्मीदवार तीसरे—चौथे स्थान पर चले गए हैं। अमेठी नगर पालिका पर पहले कांग्रेस का कब्जा था इस दफे भाजपा की जीत हुई है। तो गौरी गंज में सपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा है। यहां कि नगर पंचायतों में भी कांग्रेस की दुर्गती हुई है।

 यूपी के अब तक के ज्ञात परिणामों में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नगर निगम में भाजपा ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों की सीटों पर अन्य विपक्षी दलों की तुलना में कहीं आगे चल रही है।

भाजपा ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, झांसी सहित लगभग सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है। कांग्रेस नगर निगम की एक भी सीट नहीं जीत पाई है। यही नहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी और रायबरेली में भी कांग्रेस को भारी पराजय का मुंह देखना पड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed