फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Waghodia Assembly Seat Profile and History

Vaghodia Assembly Seat: भाजपा ने छह बार के विधायक का काटा था टिकट, जानें क्या हुआ इसका नतीजा

Thu, 15 Dec 2022 07:43 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 15 Dec 2022 07:43 PM IST
सार

भाजपा ने मौजूदा विधायक मधुभाई श्रीवास्तव का टिकट काटकर अश्विनभाई नटवरभाई पटेल को प्रत्याशी बनाया था। पटेल को निर्दलीय धर्मेंद्रसिंह वाघेला के हाथों हार मिली। वाघेला ने भाजपा के अश्विनभाई को 14,006 वोटों से हराया।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Waghodia Assembly Seat Profile and History
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह (फाइल फोटो।) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


वडोदरा जिले की वाघोडिया सीट पर भाजपा ने छह बार के विधायक मधुभाई श्रीवास्तव का टिकट काट दिया था। फैसले से नाराज श्रीवास्तव ने पहले तो पार्टी को अलविदा कहा और बाद में बतौर निर्दलीय नामांकन भी भर दिया था। भाजपा ने अश्विनभाई नटवरभाई पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, भाजपा इस चुनाव में निर्दलीय धर्मेंद्रसिंह वाघेला के हाथों हार गई। वाघेला ने भाजपा के अश्विनभाई को 14,006 वोटों से हराया।
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने मौजूदा विधायक मधुभाई श्रीवास्तव को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के धमेंद्र सिंह वाघेला को दस हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे मधुभाई श्रीवास्तव ने कांग्रेस के जयेश भाई पटेल को शिकस्त दी थी। 

इस सीट पर मधुभाई श्रीवास्तव लगातार छह चुनाव जीत चुके 
वाघोडिया सीट पर पिछले दो दशक से ज्यादा समय से मधुभाई श्रीवास्तव काबिज हैं। उन्होंने यहां 1995 से लगातार अब तक हुए सभी चुनाव जीते हैं। पहला चुनाव बतौर निर्दलीय 1995 में जीता था। उसके बाद सभी चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़े और जीत दर्ज की। 
 2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक मधुभाई श्रीवास्तव का टिकट काट दिया था। उनकी जगह भाजपा ने अश्विनभाई नटवरभाई पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने सत्यजीतसिंह दुलीपसिंह गायकवाड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में वडोदरा में भाजपा ने जीती थी आठ सीट 
वाघोडिया सीट, वडोदरा जिले में आने वाली दस विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की दस में से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed