फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 rajkot south assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Rajkot South Assembly Seat: नए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई यह सीट, भाजपा को मिली लगातार तीसरी जीत

Thu, 15 Dec 2022 11:52 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 15 Dec 2022 11:52 AM IST
सार

राजकोट दक्षिण विधानसभा सीट, राजकोट जिले में आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की आठ में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव से पहले हुए दो चुनाव से इस सीट पर भाजपा को जीत मिली है।

विज्ञापन
gujarat election 2022 rajkot south assembly seat chunav result profile and history news in hindi
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


राजकोट जिले की राजकोट पूर्व विधानसभा सीट पर पिछले चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा है। इस चुनाव से पहले पिछले दो चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई थी। 2008 में हुए परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई। 2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक गोविन्द भाई पटेल की जगह रमेशभाई टीलाला को मैदान में उतारा था। टिलाला ने आम आदमी पार्टी की ओर से उतरे शिवलाल बारसिया को 78,864 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार गोविन्द भाई पटेल ने कांग्रेस के दिनेश चोवाटिया को 47 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी आठ की जमानत जब्त हो गई थी। 2017 से पहले 2012 चुनाव में भी यहां से भाजपा के गोविन्द भाई पटेल जीते थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मितुल डोंगा को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा विधायक को भाजपा ने नहीं दिया था टिकट 
2022 के चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक गोविन्द भाई पटेल का टिकट काट दिया था। उनकी जगह पार्टी ने रमेशभाई टिलाला को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने हितेष मगनभाई वोरा को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से शिवलाल बारसिया मैदान में थे। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए थे।

2017 में जिले में भाजपा ने जीती थी छह सीट    
राजकोट दक्षिण विधानसभा सीट, राजकोट जिले में आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की आठ में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed