फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Radhanpur Assembly Seat Profile and History

Radhanpur Assembly Seat: राधनपुर सीट पर भाजपा के लविंगजी ठाकोर जीते, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

Mon, 19 Dec 2022 07:02 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 07:02 PM IST
सार

अल्पेश ठाकोर जून 2019 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस्तीफे के बाद हुए उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अल्पेश को कांग्रेस के रघुभाई देसाई ने 3800 वोट से हराया। अल्पेश इस बार गांधीनगर दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार थे। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Radhanpur Assembly Seat Profile and History
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


 पाटन जिले की राधनपुर सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। इस सीट से लविंग जी ठाकोर भाजपा उम्मीदवार थे। इस चुनाव में ठाकोर ने कांग्रेस के रघुभाई देसाई को 22,467 वोटों से हरा दिया।  
विज्ञापन


बता दें कि 2017 में इस सीट पर कांग्रेस के अल्पेश ठाकोर जीते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर लड़े अल्पेश को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के रघुभाई देसाई ने हराया था। इस बार भाजपा ने अल्पेश को गांधीनगर दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस की सीट पर अल्पेश ठाकुर ने दर्ज की थी जीत   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने लविंग जी ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस से अल्पेश ठाकोर मैदान में थे। अल्पेश ने भाजपा उम्मीदवार लविंग जी ठाकोर को 14 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 17 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
2019 में अल्पेश के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव को भी हारी थी भाजपा 
अल्पेश ठाकोर जून 2019 में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। अल्पेश के इस्तीफे के बाद हुए उप चुनाव में अल्पेश को कांग्रेस के रघुभाई देसाई ने 3,800 वोटों से हरा दिया। भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए यहां से अपने पूर्व उम्मीदवार लविंग जी ठाकोर को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक रघुभाई देसाई को ही टिकट दिया था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में पाटन जिले की तीन सीटों पर जीती थी कांग्रेस 
राधनपुर सीट, पाटन जिले के अंतर्गत आने वाली चार सीटों में से एक है। 2017 में जिले की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  

2012 चुनाव में हुई थी भाजपा की जीत
2012 में हुए चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के नागरजी ठाकोर ने कांग्रेस उम्मीदवार भाव सिंह जी राठौड को तीन हजार वोटों से हराया था। उस चुनाव में कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed