{"_id":"6374abbf5f076e30e07ecaee","slug":"gujarat-election-2022-navsari-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navsari Assembly Seat: नवसारी सीट पर भाजपा ने दर्ज की लगातार सातवीं जीत, जानें यहां के सियासी समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Navsari Assembly Seat: नवसारी सीट पर भाजपा ने दर्ज की लगातार सातवीं जीत, जानें यहां के सियासी समीकरण
Mon, 19 Dec 2022 04:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:01 PM IST
सार
1990 से नवसारी सीट पर भाजपा जीत रही है। मध्य प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल लगातार पांच बार यहां से विधायक रह चुके हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल जिले की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद हैं।
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
नवसारी गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल का गृह जिला है। पाटिल जिले की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद हैं। यहां की नवसारी विधानसभा सीट से भाजपा ने राकेश देसाई को टिकट दिया था। इस चुनाव में देसाई ने कांग्रेस के दीपक बारोट को 72,313 वोटों से हरा दिया।
2017 में भी भाजपा ने जीती ये सीट
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने पीयूष देसाई को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भावना बेन पटेल को 46 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
पीयूष 2012 में भी यहां से जीते थे। 2012 में हुए चुनाव में भाजपा के पीयूष देसाई ने कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद भाई पटेल को 15 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
पिछले 32 साल से इस सीट पर नहीं हारी भाजपा
इस सीट पर पिछले 32 साल से कांग्रेस भाजपा को नहीं हरा पाई है। भाजपा के मंगू भाई पटेल 1990 से लगातार पांच बार 1990, 1995, 1998, 2002 और 2007 में यहां से जीते। मंगू भाई पटेल को 2021 में मध्यप्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया।
इस चुनाव में यहां से भाजपा ने राकेश गुणवंतराय देसाई को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने यहां से दीपक बारोट को उतारा था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में भाजपा ने जीती थी जिले की तीन सीटें
नवसारी सीट, नवसारी जिले के अंतर्गत आने वाली चार सीटों में से एक है। 2017 में जिले की चार में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी।