{"_id":"6381b30a215d9d6265483c64","slug":"gujarat-election-2022-manjalpur-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manjalpur Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा के योगेश पटेल ने फिर खिलाया कमल, जानें यहां के सियासी समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manjalpur Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा के योगेश पटेल ने फिर खिलाया कमल, जानें यहां के सियासी समीकरण
Mon, 19 Dec 2022 03:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Mon, 19 Dec 2022 03:38 PM IST
सार
यहां के मौजूदा विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश पटेल हैं जिन्हे इस बार भी टिकट दिया गया था। इस चुनाव में योगेश पटेल ने कांग्रेस ने डॉ. तश्विन सिंह को 1,00,754 वोटों से करारी शिकस्त दी। 2017 में योगेश पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार चिराग जावेरी को 56 हजार वोटों से हराया था।
विज्ञापन
BJP Flag
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
राज्य की कई ऐसी सीटें रही हैं जहां सत्ताधारी भाजपा पिछले दो चुनाव जीत चुकी थी और अब उसकी नजरें यहां हैट्रिक लगाने पर थीं। ऐसी ही एक सीट थी वडोदरा जिले की मंजलपुर विधानसभा सीट। यहां के मौजूदा विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश पटेल हैं जिन्हे इस बार भी टिकट दिया गया था। इस चुनाव में योगेश पटेल ने कांग्रेस ने डॉ. तश्विन सिंह को 1,00,754 वोटों से करारी शिकस्त दी।
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने मौजूदा विधायक योगेश पटेल को मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार चिराग जावेरी को 56 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे योगेश पटेल ने कांग्रेस के चिन्नम गांधी को शिकस्त दी थी।
सभी चुनाव भाजपा ने जीते
2008 में हुए परिसीमन के बाद मंजलपुर सीट अस्तित्व में आई थी। यहां इस चुनाव से पहले यहां दो चुनाव हुए हैं जिनमें भाजपा को ही जीत हासिल हुई है। भाजपा नेता योगेश पटेल पार्टी की टिकट पर लगातार दो बार 2012 एवं 2017 में जीत चुके हैं।
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक योगेश पटेल को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने डॉ. तश्विन सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से विनय चव्हाण मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में वडोदरा में भाजपा ने जीती थी आठ सीट
मंजलपुर सीट, वडोदरा जिले में आने वाली दस विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की दस में से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।