फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Kodinar Assembly Seat Profile And History

Kodinar Assembly Seat: यहां भाजपा ने दर्ज की जीत, पिछले चुनाव में दशकों बाद कांग्रेस की हुई थी वापसी

Sun, 01 Jan 2023 04:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 01 Jan 2023 04:57 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: गिर सोमनाथ जिले की कोडीनार विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदुम्न वाजा ने कांग्रेस के  महेशभाई मकवाना को 19,386 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 77,794 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 58,408 वोट मिले।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Kodinar Assembly Seat Profile And History
Bjp flag, congress flag - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
गिर सोमनाथ जिले की कोडीनार विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदुम्न वाजा ने कांग्रेस के  महेशभाई मकवाना को 19,386 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 77,794 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 58,408 वोट मिले। तीसरे नंबर आप रही। इसके प्रत्याशी वालाजीभाई मकवाना को 10,738 वोट मिले जो कुल वोट का महज 7.09 फीसदी रहा। यानी, आप उम्मीदवार यहां अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। दो अन्य उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गई। वहीं, नोटा को 2,025 वोट मिले। 
विज्ञापन


2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
कोडीनार सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने मोहनलाल वाला को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा की रामभाई वाढ़ेर को 14 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी चार उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी के बाद यहां हार गई कांग्रेस 
इस सीट पर भाजपा ने 1995 से लेकर के 2012 तक लगातार पांच चुनाव जीते थे। हालांकि, 2017 के चुनाव में पार्टी को कांग्रेस ने हरा दिया। अबकी बार फिर भाजपा ने यहां जीत दर्ज कर वापसी की है। वहीं, 2009 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीन ली थी। हालांकि, 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर कब्जा कायम रखा। 1990 में यहां जनता दल को जीत मिली थी। वहीं, 2017 से पहले कांग्रेस को 1985 के विधानसभा चुनाव चुनाव में कोडीनार सीट पर जीत का मौका मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed