{"_id":"6384b2d9bd56f32dcb7fb142","slug":"gujarat-election-2022-gandhinagar-south-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gandhinagar South Assembly Seat: भाजपा के अल्पेश ठाकोर ने दर्ज की जीत, जानें यहां के पुराने समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gandhinagar South Assembly Seat: भाजपा के अल्पेश ठाकोर ने दर्ज की जीत, जानें यहां के पुराने समीकरण
Wed, 14 Dec 2022 05:13 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:13 PM IST
सार
2022 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे शम्भूजी ठाकोर ने कांग्रेस उम्मीदवार जुगाजी ठाकोर को शिकस्त दी थी। अबकी बार भाजपा ने मौजूदा विधायक शम्भूजी ठाकोर को टिकट नहीं दी थी।
विज्ञापन
अल्पेश ठाकोर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
गांधीनगर जिले की गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जहां कई साल से सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। इस चुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस से पार्टी में आए अल्पेश ठाकोर को इस सीट से टिकट दी थी। अल्पेश ने कांग्रेस के डॉ हिमांशु वी पटेल को 43,064 वोटों से हरा दिया। अल्पेश 2017 में कांग्रेस के टिकट पर राधनपुर सीट से जीते थे।
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली थी
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार शम्भूजी ठाकोर ने कांग्रेस के गोविंदजी सोलंकी ने 11 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल दस ही उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी आठ की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे शम्भूजी ठाकोर ने कांग्रेस उम्मीदवार जुगाजी ठाकोर को शिकस्त दी थी।
अल्पेश ठाकोर के लिए मौजूदा विधायक का काटा था टिकट
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक शम्भूजी ठाकोर का टिकट काट दिया था। पार्टी ने उनकी जगह अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने डॉ हिमांशु वी पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से देवेंद्रभाई प्रवीणचंद्र पटेल (दौलतभाई) मैदान में उतरे थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में गांधीनगर जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त
गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट, गांधीनगर जिले में आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।