{"_id":"61ae2b70dc0d83055307a6cc","slug":"gujarat-election-2022-congress-promise-if-it-comes-to-power-farm-loan-waived-rs-4-lakh-compensation-to-the-covid-19-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat election 2022: कांग्रेस का वादा- गुजरात में सत्ता में आए तो कृषि कर्ज माफ, कोविड मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat election 2022: कांग्रेस का वादा- गुजरात में सत्ता में आए तो कृषि कर्ज माफ, कोविड मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा
Mon, 06 Dec 2021 08:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:55 PM IST
सार
कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने वादा किया कि यदि चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो कोरोना से मृत करीब तीन लाख लोगों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जगदीश ठाकोर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अगले साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को बड़ा वादा किया। गुजरात कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में सारे कृषि कर्ज माफ करने का फैसला किया जाएगा
विज्ञापन
कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने वादा किया कि यदि चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो कोरोना से मृत करीब तीन लाख लोगों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। सोमवार को अहमदाबाद में आयोजित एक समारोह में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने पदभार संभाला। कांग्रेस ने पांच बार के विधायक सुखराम राठवा को राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। दोनों ने आज ही औपचारिक रूप से पदभार संभाला।
विज्ञापन
भाजपा से तंग आए व्यापारी
अपने पूर्ववर्ती अध्यक्ष अमित चावड़ा से पदभार ग्रहण करने के बाद ठाकोर ने उक्त वादे किए। गुजरात में 1995 से भाजपा सत्ता में है। राज्य में दिसंबर 2022 यानी करीब एक साल बाद चुनाव होने हैं। ठाकोर ने कहा कि मेरी प्राथमिकता किसान और 50 लाख बेरोजगार युवक हैं। व्यापारी व दुकानदार भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं, वे चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में आए।
विज्ञापन
सुखराम राठवा को परेश पाटीदार के स्थान पर विपक्ष का नेता बनाया गया है। राठवा एक आदिवासी नेता हैं। उन्होंने पार्टी कैडर से कहा कि वे जमीनी नेता बनें, बजाए कागजी नेता बनने के। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जातियों को साथ लेकर गुजरात से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।
गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि 2022 के चुनाव में यदि पार्टी सत्ता में आई तो वह कोरोना से मृत करीब तीन लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से खजाने पर 12 हजार करोड़ का बोझ आएगा, फिर भी पार्टी पहली कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लेगी।