{"_id":"639c669a29319e1ec9411561","slug":"gujarat-election-2022-bharuch-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharuch Assembly Seat: भरूच में लगातार आठवीं बार खिला कमल, जानें यहां के सियासी समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharuch Assembly Seat: भरूच में लगातार आठवीं बार खिला कमल, जानें यहां के सियासी समीकरण
Tue, 20 Dec 2022 07:58 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:58 PM IST
सार
यहां बीजेपी के रमेशभाई मिस्त्री ने कांग्रेस के जयकांत पटेल को 64,473 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,08,655 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 44,182 वोट मिले। रमेशभाई मिस्त्री इससे पहले 2002 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर यहां से जीत चुके हैं।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
अरावली जिले की भरूच विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक दुष्यंत भाई रजनीकांत का टिकट काटकर नया चेहरा मैदान में उतारा था। बीजेपी के नए उम्मीदवार रमेशभाई मिस्त्री थे। उन्हें कांग्रेस के जयकांत पटेल और आम आदमी पार्टी के मनहर परमार से अच्छी टक्कर मिल रही थी।
इस चुनाव के नतीजे की बात करें तो यहां बीजेपी के रमेशभाई मिस्त्री ने कांग्रेस के जयकांत पटेल को 64,473 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 1,08,655 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 44,182 वोट मिले। रमेशभाई मिस्त्री इससे पहले 2002 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर यहां से जीत चुके हैं।
विज्ञापन
आप प्रत्याशी को महज 14514 वोट मिले
इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आप रही, इसके प्रत्याशी मनहरभाई परमार को महज 14,514 वोट मिले जो कुल वोट का केवल 8.45 फीसद रहा। इसके अलावा चार उम्मीदवार ऐसे भी रहे जिनकी जमानत भी जब्त हो गई। नोटा को यहां 2,722 वोट मिले।
भाजपा ने दर्ज की लगातार आठवीं जीत
भरूच सीट 1990 से ही भाजपा के कब्जे में हैंं। यहां इस बार पार्टी ने लगातार आठवीं जीत दर्ज की। रमेशभाई मिस्त्री से पहले दुष्यंतभाई रजनीकांत पटेल लगातार तीन बार भरूच सीट पर कमल खिला चुके थे। दुष्यंतभाई 2017, 2012 और 2007 में यहां से जीते थे।
अब तक हुए चुनावों की बात करें तो यहां हुए कुल 14 चुनावों में बीते आठ चुनाव भाजपा ने जीते हैं। इससे पहले 1962 से लेकर 1985 तक लगातार छह बार यहां से कांग्रेस को जीत मिली थी।
2017 में भाजपा को मिली थी जीत
भरुच विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने दुष्यंत भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के जयेश भाई पटेल को 33 हजार वोटों से हराया था। यहां इस कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।