फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Anand Assembly Seat Profile and History

Anand Assembly Seat: भाजपा के योगेश पटेल ने मौजूदा विधायक को हराया, आणंद में BJP की छठवीं जीत

Sat, 10 Dec 2022 02:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 10 Dec 2022 02:35 PM IST
सार

2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिभाई सोधा परमार ने भाजपा के योगेश पटेल को महज 5286 हजार वोटों से हराया था। अबकी बार यहां भाजपा ने जीत अर्जित की है। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Anand Assembly Seat Profile and History
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन

 आणंद जिले की आणंद विधानसभा सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जहां सत्ताधारी भाजपा का दशकों से दबदबा रहा है। यहां भाजपा कुल छह चुनाव जीत चुकी है। इस चुनाव में भाजपा के योगेश आर. पटेल ने कांग्रेस से मौजूदा विधायक कांतीभाई सोधा परमार (भगत) को 41,623 वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन

   
2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली   
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिभाई सोधा परमार ने भाजपा के योगेश पटेल को महज 5286 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल तीन ही उम्मीदवार मैदान में थे। तीसरे उम्मीदवार दवे जतिनभाई दिनेशचंद्र दवेबतौर निर्दलीय उतरे थे। इस चुनाव में दवे को सिर्फ 1,009 वोट ही मिल पाए थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे दिलीप भाई पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार कांतिभाई सोधा परमार को शिकस्त दी थी। 

पाटीदार आंदोलन के कारण यहां भाजपा को लगा था झटका 
2017 के विधानसभा चुनाव में आणंद जिले की अधिकतर सीटें भाजपा हार गई थी जिसमें खुद आणंद विधानसभा सीट भी शामिल थी। माना जाता है कि पाटीदार आंदोलन के चलते पार्टी को यहां काफी नुकसान हुआ था। 

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक कांतिभाई सोधा परमार परमार को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने योगेशभाई रवजीभाई पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से गिरिशकुमार सेदलिया मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में आणंद जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त  
आणंद विधानसभा सीट, आणंद जिले में आने वाली सात विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed