फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election 2017 PM Narendra Modi pauses speech after hearing Azaan Navsari rally

VIDEO: पास की मस्जिद से आई अजान की आवाज तो PM ने रोक दिया भाषण

Thu, 30 Nov 2017 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
gujarat election 2017 PM Narendra Modi pauses speech after hearing Azaan Navsari rally
पीएम मोदी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में अजान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोक दिया था। मोदी नवसारी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और तब ही पास की एक मस्जिद से अजान की आवाज आई थी। आवाज को सुनकर मोदी ने कुछ देर के लिए बोलना रोक दिया, फिर जैसे ही अजान खत्म हुई तो मोदी ने 'भाईयों-बहनों' बोलकर अपनी बात फिर से शुरू की।

विज्ञापन


जब मंच पर पीएम मोदी ने की जूनियर मोदी से मुलाकात, वीडियो वायरल
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 2016 में पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही हुआ था। जब पीएम खड़गपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तब जैसे ही मोदी को अजान सुनाई दी थी तो वह पांच मिनट तक कुछ नहीं बोले थे। अजान के खत्म होने पर पीएम ने कहा था कि मैं किसी की प्रार्थना में दखल नहीं देना चाहता, इसलिए सोचा कुछ देर रुक जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल, कांग्रेस और इंदिरा गांधी पर साधा निशाना

gujarat election 2017 PM Narendra Modi pauses speech after hearing Azaan Navsari rally
पीएम मोदी
पीएम मोदी कल चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में थे। अपनी रैलियों में पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। मोदी ने कहा था कि कांग्रेस को विकास से नफरत है, उन्हें गुजरात से भी नफरत है, वो मुझसे यानी मोदी से भी नफरत करते हैं और अब उन्हें काम करने वाली सरकार और उसके शरीर से निकलने वाले पसीने से भी नफरत हो रही है।

मोदी ने राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर दर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके परिवार के लोग मंदिर के बनने से खुश नहीं थे। पीएम ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो सोमनाथ मंदिर कभी नहीं बन पाता।

मोदी ने पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहा कि आज कुछ लोग सोमनाथ मंदिर को याद कर रहे हैं, आप इतिहास भूल गए हैं क्या? आपके परिवार के लोग, हमारे पहले प्रधानमंत्री मंदिर बनने के प्लान से खुश नहीं थे। मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि 1980 में जब मोरबी में बांध टूटा था तो इंदिरा गांधी मुंह पर रूमाल रखकर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed