फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election 2017 cm vijay rupani tweeted on rahul gandhi and up civic poll 2017

गुजरात: अमेठी में हार पर CM रूपाणी की राहुल पर चुटकी, बोले- कुशासन का देश दे रहा जवाब

Sat, 02 Dec 2017 12:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
gujarat election 2017 cm vijay rupani tweeted on rahul gandhi and up civic poll 2017
उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में बीजेपी का परचम लहरा रहा है। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली परीक्षा में सफलता  के तौर पर देखा जा रहा है वहीं भाजपा की इस जीत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बूस्टर के तौर पर भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आए निकाय चुनाव के परिणामों में कांग्रेस को यूपी में जबरदस्त शिकस्त मिली है। यहां तक की कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भी कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। कांग्रेस की इस जबरदस्त शिकस्त के बाद भाजपा के छोटे-बड़े सारे मंत्री राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं।  
विज्ञापन


पढ़ें:  'शहीद की बेटी' को गुजरात CM की रैली से घसीटकर निकाला बाहर, राहुल बोले- शर्म कीजिए
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ एक युद्ध छेड़ दिया गया है। इसी कड़ी में  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है- देश दे रहा है जवाब, 70 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार और वंशवाद का। उन्होंने आगे लिखा है कि आज कोई झूठ नहीं, लगता है UP की जनता से सारे झूठ और ज़हर का जवाब मिल गया ! अमेठी की दुर्दशा कर गुजरात को छलने आए ? गांधी और सरदार की धरती से जनता-जनार्दन जल्दी ही देगी बाक़ी जवाब।
 

गांधी-नेहरू फैमिली की छवि तक सवालों के घेरे में

gujarat election 2017 cm vijay rupani tweeted on rahul gandhi and up civic poll 2017
राहुल गांधी - फोटो : File Photo
बता दें कि कांग्रेस के गढ़ में शुमार अमेठी जिले की दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों में कांग्रेस की लाज भी नहीं बची। पहले लोकसभा में जीत का अंतर कम हुआ, फिर विधानसभा में करारी शिकस्त के बाद निकाय चुनाव में हुई दुर्गति से संगठन से लेकर गांधी-नेहरू फैमिली की छवि तक सवालों के घेरे में है। 

अमेठी में राहुल गांधी के कम वक्त दे पाने का एक नतीजा यह भी हुआ कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता या किनारे कर दिए गए हैं या फिर निष्क्रिय होकर घर बैठ गए। जाहिर तौर पर स्थानीय चुनावों में इन बातों का असर पड़ना स्वाभाविक ही था।

वैसे इन दिनों ट्ववीटर वार जोरों पर है। राहुल गांधी और विजय रूपाणी के बीच भी इससे पहले शहीद की बेटी का वीडियो वायरल होने पर ट्वीटर वार खूब चला। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़की को सीएम विजय रूपाणी की रैली से घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम रूपाणी  ने जहां लड़की के परिवार के लिए विभिन्न तरह की सुविधाओं की घोषणा की है।

वहीं राहुल गांधी ने उस वायरल हुए  वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा था कि ‘परम देशभक्त रूपाणी ने एक शहीद की बेटी से ऐसा बर्ताव कर मानवता को शर्मसार किया है।’ राहुल के इस ट्वीट के बाद ही रूपाणी ने लड़की के परिवार को दी जाने वाली सुविधाओं का ऐलान करते हुए ट्वीट किया और राहुल गांधी को कहा कि वह गंदी राजनीति करना बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed