{"_id":"5fa6790f8ebc3e91b537e6bc","slug":"gujarat-earthquake-in-bharuch-magnitude-4-point-2-on-the-richter-scale-occurred","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: भरूच में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: भरूच में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही तीव्रता
Sat, 07 Nov 2020 04:08 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 07 Nov 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : iStock
गुजरात के भरूच जिले में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। भूकंप के झटके दोपहर 3.39 बजे महसूस किए गए। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 4.2 on the Richter scale occurred in Bharuch, Gujarat at 1539 hours: National Center for Seismology pic.twitter.com/o6bsNvDdbz
— ANI (@ANI) November 7, 2020विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप मध्यम तीव्रता वाला था, जिसका केंद्र भरूच की पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा में था। भूकंप के झटके सूरत जिले तक महसूस किए गए। भूकंप जमीन से 5.9 किमी की गहराई में आया था। भूकंप के झटकों से स्थानीय लोग हड़बड़ा गए। हालांकि किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
भरूच के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अुनसार, भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी संपत्ति या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।