फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Doctor waved pistol during nationwide strike Patna AIIMS security increased after Kolkata incident

Strike: गुजरात में डॉक्टर ने लहराई पिस्तौल, केस दर्ज; कोलकाता की घटना के बाद पटना एम्स की बढ़ाई सुरक्षा

Sun, 18 Aug 2024 04:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, राजकोट
एजेंसी, राजकोट Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 04:58 AM IST
सार

आईएमए के आह्वान पर पटना एम्स समेत अन्य अस्पतालों में डॉक्टरों ने अपनी सेवा से दूरी बनाई। कोलकाता की घटना के बाद पटना एम्स में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल के निदेशक और सीईओ ने बताया कि महिला सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ाई गई है और परिसर में 150 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
 

विज्ञापन
Gujarat Doctor waved pistol during nationwide strike Patna AIIMS security increased after Kolkata incident
कोलकाता कांड के बाद प्रदर्शन करते डॉक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में भी डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल का असर दिखा। राजकोट समेत अन्य जगहों पर डॉक्टरों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में डॉक्टर इसमें शामिल हुए। अमरेली में प्रदर्शन के दौरान अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लहराने पर डॉ. जीजे गजेरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने कहा कि लोगों में भय पैदा करने के इरादे से पिस्तौल लहराने पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पटना एम्स की बढ़ाई गई सुरक्षा
आईएमए के आह्वान पर पटना एम्स समेत अन्य अस्पतालों में डॉक्टरों ने अपनी सेवा से दूरी बनाई। कोलकाता की घटना के बाद पटना एम्स में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल के निदेशक और सीईओ ने बताया कि महिला सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ाई गई है और परिसर में 150 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोलकाता के लालबाजार स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ 8-9 अगस्त की दरमियानी रात दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। मृतका मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। जूनियर डॉक्टर आठ अगस्त को अस्पताल में रात की ड्यूटी कर रही थीं। रात 12 बजे के बाद उन्होंने दोस्तों के साथ डिनर भी किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला।

9 अगस्त की सुबह मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल पर बने सेमिनार हॉल में डॉक्टर का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। शव के पास उसका मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, हत्याकांड को लेकर पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने और दोषी को मौत की सजा दिलाने की बात कही। एसआईटी ने रात को अस्पताल में तैनात एक सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया। आरोपी ब्लूटूथ हेडफोन के टूटे तार से पकड़ा गया था जो पुलिस को सेमिनार कक्ष में गिरा मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed