{"_id":"66e69e7aaa55717a450e9bfc","slug":"gujarat-doctor-beaten-up-threatend-in-private-hospital-three-arrested-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: जूते उतारने को बोला तो डॉक्टर को जमकर पीटा, अस्पताल में जमकर मचाया उत्पात, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: जूते उतारने को बोला तो डॉक्टर को जमकर पीटा, अस्पताल में जमकर मचाया उत्पात, तीन गिरफ्तार
Sun, 15 Sep 2024 02:14 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:14 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वहां रखीं दवाएं और अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया और अस्पताल में जमकर उत्पाद मचाया। इस मामले में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि आरोपियों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के भावनगर में एक निजी अस्पताल में तीन युवकों द्वारा डॉक्टर को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, डॉक्टर ने युवकों को अस्पताल के आपातकालीन कमरे में जाने से पहले जूते उतारने को कहा था, इसी बात पर युवक इतना नाराज हुए कि उन्होंने डॉक्टर समेत वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ की बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 12 सितंबर को भावनगर के सिहोर शहर के श्रेया अस्पताल में घटी। तीनों आरोपी युवक एक घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। जिसके सिर में चोट लगी थी। जब तीनों युवक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में दाखिल हो रहे थे तो वहां मौजूद डॉक्टर जयदीप सिंह गोहिल (33 वर्षीय) ने उनसे जूते उतारने को कहा। इस बात पर युवक नाराज हो गए और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि आरोपियों ने डॉक्टर की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे डॉक्टर घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वहां रखीं दवाएं और अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया और अस्पताल में जमकर उत्पाद मचाया। इस मामले में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि आरोपियों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों हिरेन डांगर, भवदीप डांगर और कौशिक कुवाडिया को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) (किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाने के इरादे से कार्य करना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 351 (3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन