फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Deputy CM Nitin patel says I live in people hearts no one can throw me out

गुजरात: नितिन पटेल का छलका दर्द, बोले- वो अकेले नहीं हैं, जिनकी बस छूट गई

Mon, 13 Sep 2021 01:26 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 01:26 AM IST
सार

माना जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल को अगला मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद नितिन पटेल नाखुश हैं क्योंकि रूपाणी के इस्तीफे के बाद सबसे पहला नाम लोगों के सामने आ रहा था वो नितिन पटेल का ही था। पटेल मेहसाणा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

विज्ञापन
Gujarat Deputy CM Nitin patel says I live in people hearts no one can throw me out
नितिन पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में अटकलों का दौर खत्म हो चुका है अब यहां भूपेंद्र पटेल नए मुख्यमंत्री होंगे। माना जा रहा था कि इस बार डिप्टी सीएम नितिन पटेल को प्रदेश की कमान मिल सकती है लेकिन इस बार भी उनको निराशा हाथ लगी। इस बारे में नितिन पटेल ने कहा कि मैं लोगों के दिलों में रहता हूं, मुझे कोई बाहर नहीं कर सकता।

विज्ञापन


पटेल मेहसाणा शहर में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अकेले नहीं हैं, जिनकी बस छूट गई। उनके जैसे कई और भी हैं। नितिन पटेल ने कहा कि और भी लोग थे जिनकी बस छूट गई, मैं अकेला नहीं था, इसलिए विकास को इस तरह से न देखें। उन्होंने कहा कि पार्टी निर्णय लेती है, लोग गलत अनुमान लगाते हैं। मैंने (विधायकों की बैठक के बाद) पार्टी के गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव से कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होना है। यदि यह महत्वपूर्ण न होता तो मैं उद्घाटन करने न आता। लेकिन चूंकि यह बहुत महत्वपूर्ण था, इसलिए यादव जी ने भी अनुमति दे दी।' अगर यह इतना महत्व का नहीं होता तो मैं खुद इसे पास देता। लेकिन चूंकि यह बहुत महत्वपूर्ण था, यहां तक कि यादव जी ने भी अपनी सहमति दी थी।
विज्ञापन


पटेल मेहसाणा में एक सड़क और सिविल अस्पताल में स्थापित एक ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। साथ ही कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो टीवी पर काफी चीजें चल रही थी, लेकिन आपको बता दूं जब तक मैं अपने लोगों, मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों में हूं, कोई मुझे बाहर नहीं निकाल सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली अगली सरकार में पटेल उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। ये दोनों नेता गुजरात के शक्तिशाली और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली पाटीदार समुदाय से हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed