फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Deputy Chief Minister Nitin Patel corona positive, hospitalized

गुजरातः उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती, गृहमंत्री शाह व सीएम रुपाणी के साथ एक कार्यक्रम में मौजूद थे

Sat, 24 Apr 2021 05:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 24 Apr 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: Deputy Chief Minister Nitin Patel corona positive, hospitalized
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल - फोटो : Facebook

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को उनकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 64 वर्षीय पटेल ने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की सूचना दी। उन्होंने एक माह पहले कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। पटेल के पास गुजरात का स्वास्थ्य विभाग है।

विज्ञापन


उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आफ काॅर्डियोलाॅजी में भर्ती कराया गया है। पटेल ने बताया कि उनके कोविड-19 टेस्ट में मामूली लक्षण मिले हैं। डाॅक्टरों की सलाह पर वह भर्ती हुए हैं। हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह अपनी जांच करा ले। इससे पहले पटेल ने शनिवार दिन में गांधीनगर में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के सीएम विजय रुपाणी भी मौजूद थे। वह शुक्रवार को भी शाह व रूपाणी के साथ थे। 

विज्ञापन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed