{"_id":"63591a01f27747078d10b99c","slug":"gujarat-declared-as-100-percent-har-ghar-jal-state-tweets-state-home-minister-harsh-sanghavi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Har Ghar Jal: गुजरात 100 फीसदी हर घर जल राज्य घोषित, ड्रग तस्करी-राष्ट्रीय सुरक्षा पर बैठक में पहुंचे शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Har Ghar Jal: गुजरात 100 फीसदी हर घर जल राज्य घोषित, ड्रग तस्करी-राष्ट्रीय सुरक्षा पर बैठक में पहुंचे शाह
Wed, 26 Oct 2022 06:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 26 Oct 2022 06:39 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लिया। आइए पढ़ते हैं अहम खबरें...
विज्ञापन
हर घर जल
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात को 100% हर घर जल राज्य घोषित किया गया है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक प्रकार से नारकोटिक्स दीमक की तरह हमारे देश की युवा पीढ़ी को खत्म करने का काम कर रहा है। दूसरी तरफ नारकोटिक्स के व्यापार से आए पैसें आतंक के पोषण का भी काम करती है।
विज्ञापन
उन्होंने गांधीनगर में कहा कि देश की युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखना और आतंक के वित्त पोषण पर एक प्रहार करने की लड़ाई को भारत सरकार और राज्य सरकार की सभी एजेंसियों को साझा लड़ाई के रूप में लेना पड़ेगा और लड़कर जीतना पड़ेगा।
विज्ञापन
उपचुनाव को लेकर भाजपा पहुंची चुनाव आयोग
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया कि ओडिशा और तेलंगाना राज्य के उपचुनाव को लेकर पार्टी को कुछ आपत्तियां थी, जिसे लेकर हम यहां (चुनाव आयोग) पहुंचे थे। उड़ीसा और तेलंगाना दोनों जगहों पर अव्यवस्था देखी गई है। उन्होंने बताया कि ओडिशा के धामनगर में बीजू जनता दल द्वारा जो प्रशासनिक अधिकारी हैं उन्हें अपने पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में इस्तेमाल और उनके माध्यम से चुनाव को नियंत्रित करवाने का प्रयास किया गया है।
ओडिशा और तेलंगाना का मामला
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि हम केंद्रीय चुनाव आयोग में तब आए जब हम ओडिशा के धामनगर और तेलंगाना के मुनुगड़े विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव में अनियमितताओं को लेकर राज्य चुनाव आयोग से निराश थे।