फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Dead body of 3 sisters and brother-in-law found in an apartment in Surat, death mystery will revealed

Gujarat: सूरत में एक अपार्टमेंट में मिला तीन बहनों और एक जीजा का शव, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज

Sat, 15 Jun 2024 02:21 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 15 Jun 2024 02:21 PM IST
सार

गुजरात के सूरत में शनिवार को एक अपार्टमेंट में चार लाशें मिली। तीन बहनें और एक जीजा का शव पुलिस को बरामद हुआ। हालांकि अब तक मौत के सही कारण का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि दम घुटने से चारों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Gujarat: Dead body of 3 sisters and brother-in-law found in an apartment in Surat, death mystery will revealed
मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुजरात के सूरत में शनिवार को एक अपार्टमेंट में चार लाशें मिली। तीन बहनें और एक जीजा का शव पुलिस को बरामद हुआ। हालांकि अब तक मौत के सही कारण का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि दम घुटने से चारों की मौत हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को सूतर में एक अपार्टमेंट में चार लोगों की मौत से सनसनी मच गई है। जिसमें तीन बहनें और एक जीजा की सुबह लाश मिली। फ्लैट मालकिन जसुबेन के साथ वहां 58 वर्षीय एक शांताबेन बघेल और 55 वर्षीय गौरीबेन मेवाड़ और गौरीबेन का 60 वर्षीय पति हीराभाई थे। चारों शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे सो गए थे। जब सुबह जसुबेन का बेटा लगभग 8 बजे उन्हें देखने गया तो वे सभी बेहोश पड़े हुए थे। 
विज्ञापन

जसुबेन के बेटे ने तत्काल पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने देखा की मृतकों ने उल्टी भी की थी। घटनास्थल से जांच के लिए नमूनों को भेजा गया है। चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों की रहस्यमयी मौत का कारण अबतक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि दम घुटने से मौत हुई है। हो सकता है गैस के गीजर के दम घुटा हो। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं पुलिस उपायुक्त डीसीपी का कहना है कि चारों की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। दम घुटने से मौत की संभावना है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन मौत की संभावना फिर भी कम ही लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed