{"_id":"6484342091793ec7b30684d7","slug":"gujarat-dalit-man-beaten-up-by-hotel-owner-after-raising-questions-on-food-quality-dies-in-hospital-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: खाने की क्वालिटी पर उठाए सवाल तो होटल मालिक ने स्टाफ के साथ दलित व्यक्ति को पीटा, अस्पताल में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: खाने की क्वालिटी पर उठाए सवाल तो होटल मालिक ने स्टाफ के साथ दलित व्यक्ति को पीटा, अस्पताल में मौत
Sat, 10 Jun 2023 01:58 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:58 PM IST
सार
पीड़ित को पंचमहल जिले में गोधरा में भर्ती कराया गया और फिर वहां से वडोडरा के एसएसजी अस्पताल भेजा गया, जहां पीड़ित का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
हथकड़ी डेमो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गुजरात के महिसागर जिले में एक ऊंची समुदाय के होटल मालिक और उसके साथी ने मिलकर एक दलित व्यक्ति की हत्या कर दी। होटल के मालिक और उसके साथियों के साथ दलित व्यक्ति की बहस हुई थी, जिसके बाद उन्होंने दलित की पिटाई कर दी। उन्होंने पीड़ित को जातिसूचक गालियां भी दी थी। इस घटना के दो दिन बाद पीड़ित की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस घटना के बाद दलित नेता और कांग्रेस एमएलए जिग्नेश मेवाणी ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एफआईआर के अनुसार ऑटोरिक्शा चालक वंकर सात जून की रात खाना खाने के लिए होटल पहुंचा। होटल में खाना खाने के बाद उन्होंने घर ले जाने के लिए भी खाना पैक करवाया। हालांकि, जब उन्होंने पैक किए गए खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया तो होटल के मालिक और उसके मित्र ने उसे जातिसूचक गालियां दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर पीड़ित की पिटाई भी की।
इस घटना के बाद पीड़ित अपने घर आकर परिवारवालों को पूरी कहानी सुनाई। घटना वाली रात को ही पीड़ित ने पेट में दर्द की शिकायत की, तभी उसकी पत्नी ने एंबुलेंस बुलाकर उसे महिसागर के एक अस्पताल में ले गई। बाद में पीड़ित को पंचमहल जिले में गोधरा में भर्ती कराया गया और फिर वहां से वडोडरा के एसएसजी अस्पताल भेजा गया, जहां पीड़ित का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुंचाने), 504 (किसी को भड़काने के लिए अपमान करना), 506(2) (आपराधिक धमकी) और 114 (अपराध के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के तहत भी मामला दर्ज किया गया।
पीड़ित की हत्या के बाद उसके परिवारवाले और पड़ोसी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे हैं।