फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat CRPF sub-inspector shoots self with AK-47 rifle

Gujarat: सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर ने AK-47 राइफल से खुद को मारी गोली, एक साल बाद होना था सेवानिवृत्त

Wed, 19 Apr 2023 09:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Apr 2023 09:49 PM IST
सार

मृतक उप-निरीक्षक किशनभाई राठौड़ (59 वर्षीय) परिसर में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। पुलिस उपनिरीक्षक एएस अंसारी ने बताया कि उन्होंने दोपहर में बैरक में अपने जबड़े के पास खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन
Gujarat CRPF sub-inspector shoots self with AK-47 rifle
मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक ने एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना बुधवार को गांधीनगर जिले के चिलोडा गांव के पास सीआरपीएफ परिसर में हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जबड़े के पास खुद को मारी गोली : पुलिस
मृतक उप-निरीक्षक किशनभाई राठौड़ (59 वर्षीय) परिसर में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। पुलिस उपनिरीक्षक एएस अंसारी ने बताया कि उन्होंने दोपहर में बैरक में अपने जबड़े के पास खुद को गोली मार ली। अहमदाबाद के दसक्रोई तालुका के मूल निवासी राठौड़ को एक साल बाद ही सेवानिवृत्त होना था। 
विज्ञापन


घटनास्थल से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस ने कहा, 'दो सितारा उपनिरीक्षक राठौड़ सीआरपीएफ परिसर में गार्ड के तौर पर सेवारत थे। अज्ञात कारणों से उन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी एके -47 राइफल का इस्तेमाल करके आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल को अपने जबड़े के नीचे तान दिया था और ट्रिगर खींच लिया था। हमें घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं
उन्होंने कहा, राठौड़ के परिवार को उसकी आत्महत्या के पीछे के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

और भी पढ़ें.....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed