फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat court registered case against four policemen for torturing three robbery accused in custody

Gujarat: हिरासत में लूट के तीन आरोपियों के गुप्तांगों में छिड़का पेट्रोल-मिर्च पाउडर, चार पुलिसकर्मियों पर केस

Sat, 29 Mar 2025 11:02 PM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, सूरत
एजेंसी, सूरत Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:02 PM IST
सार

गुजरात के सूरत में चार पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लूट के तीन आरोपियों को जमकर यातनाएं दीं। उनके गुप्तागों में पेट्रोल और मिर्च पाउडर छिड़का। साथ ही जमकर पिटाई की। अदालत ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर आपराधिक जांच की, जिसके बाद चार पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने और तलब करने का आदेश दिया

विज्ञापन
Gujarat court registered case against four policemen for torturing three robbery accused in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के सूरत की एक अदालत ने लूट के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों को यातना देने पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया। पांचवीं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी श्रद्धा एन फल्की की अदालत ने तीनों आरोपियों के बयानों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेकर आपराधिक जांच की। इसके बाद उन्होंने 26 मार्च को पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और उन्हें तलब करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


अदालत ने पाया कि प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों कॉन्स्टेबल वानर, जयपाल सिंह, नारायण सिंह और पुलिस वैन चालक शैतान सिंह ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने से जुड़ा अपराध किया है।
विज्ञापन


हाथ-पैर पर बेल्ट और पीठ पर कमड़े में लिपटे डंडे से पीटा
अदालत ने लूट के तीनों आरोपियों सौरभ शर्मा (19), राकेश वाघ (22) और सुबोध रमानी (23) ने और एक डॉक्टर के बयानों पर विचार किया। इसके साथ साक्ष्य के तौर पर मेडिकल रिकॉर्ड समेत कई दस्तावेजों पर भी गौर किया। डकैती के तीन संदिग्धों ने बताया कि सूरत के सचिन पुलिस स्टेशन में उनके हाथ-पैर बेल्ट से और पीठ पर कपड़े में लिपटे डंडे से पीटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Crime: जमशेदपुर के व्यापारी का नालंदा में अपहरण, पुलिस ने दो घंटे में छुड़ाया; पूर्व जवान-CSP संचालक गिरफ्तार

अदालत में शिकायत दर्ज कराने पर मामला दर्ज करने की दी धमकी
पुलिसकर्मियों ने उन्हें अदालत में शिकायत दर्ज कराने पर गुजरात आतंकवाद नियंत्रण और संगठित अपराध अधिनियम, 2015 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी भी दी थी। इन तीनों आरोपियों को 28 जनवरी की रात को ज्ञानेश्वर सपकाल से 89,820 रुपये मूल्य के सोने के पेंडेंट और गले की चेन लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed