{"_id":"63cf1f68f206f25a7234a9c3","slug":"gujarat-court-issued-arrest-warrant-against-md-oreva-group-jaysukh-patel-connection-bridge-collapse-in-morbi-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: मोरबी पुल हादसा, ओरेवा समूह के जयसुख पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 135 की गई थी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: मोरबी पुल हादसा, ओरेवा समूह के जयसुख पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 135 की गई थी जान
Tue, 24 Jan 2023 05:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/मोरबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/मोरबी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:29 AM IST
सार
ओरेवा समूह की अजंता मैन्युफैक्चरिंग लि. को ही यहां मच्छू नदी पर बने पुल की मरम्मत और संचालन का काम दिया गया था। राज्य सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल ने फर्म की ओर से कई खामियों का हवाला दिया था।
विज्ञापन
मोरबी पुल हादसा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात की एक अदालत ने ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल के खिलाफ 30 अक्तूबर को मोरबी में पुल गिरने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस दुर्घटना में 135 लोग मारे गए थे।
ओरेवा समूह की अजंता मैन्युफैक्चरिंग लि. को ही यहां मच्छू नदी पर बने पुल की मरम्मत और संचालन का काम दिया गया था। राज्य सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल ने फर्म की ओर से कई खामियों का हवाला दिया था। पीड़ित पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता दिलीप अगेचनिया ने सोमवार को बताया, मोरबी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमजे खान ने अजंता मैन्युफैक्चरिंग लि. के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल के खिलाफ पुलिस से आवेदन मिलने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामले में दर्ज प्राथमिकी में पटेल का आरोपी के रूप में नाम नहीं है, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए 20 जनवरी को मोरबी सत्र अदालत का रुख किया था। मामले में अब तक अजंता मैन्युफैक्चरिंग के चार कर्मियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।