फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress Suspended official from party for six years KC Venugopal given entry in National Committee

गुजरात से छह साल के लिए निलंबित कांग्रेसी राष्ट्रीय कमेटी में शामिल, नियुक्ति के बाद मचा हड़कंप

Tue, 23 Mar 2021 07:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Mar 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Congress Suspended official from party for six years KC Venugopal given entry in National Committee
Congress symbol - फोटो : social media

गुजरात कांग्रेस ने अहमदाबाद शहर कमेटी से जिस पदाधिकारी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था, उसे राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से अखिल भारतीय असंगठित कांग्रेस राष्ट्रीय कमेटी में रख लिया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद पार्टी नेताओं की फजीहत हो रही है और हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


दरअसल, अहमदाबाद कांग्रेस ने 23 फरवरी को सुनील पटेल को तमाम आरोपों के बाद छह साल के लिए निकाल दिया था। वहीं, 16 मार्च को अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के चेयरमैन अरविंद सिंह के अनुरोध और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन पर उसे राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


उसकी नियुक्ति संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी की गई है। निष्कासित नेता को कुछ दिनों में ही पार्टी के दूसरे संगठन में जिम्मेदारी सौंपने का मामला नेतृत्व तक पहुंच गया। बताते हैं असंगठित कांग्रेस के चेयरमैन अरविंद सिंह पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं, लेकिन उन्हें एक प्रभारी महासचिव का खास होने का लाभ मिलता रहा है। हालांकि, इस बार इसे गंभीरता से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed