फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Congress MLA  Purushottam Sawariya arrested for taking bribe

गुजरात: कांग्रेस विधायक परसोतम साबरिया घोटाले के आरोपी से रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon, 29 Oct 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
Gujarat: Congress MLA  Purushottam Sawariya arrested for taking bribe

गुजरात के कांग्रेस विधायक परसोतम साबरिया को रविवार को पुलिस ने सिंचाई घोटाले के आरोपी से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साबरिया को यहां से 60 किलोमीटर दूर मोरबी जिले से गिरफ्तार किया गया है। मोरबी के एसपी करणराज वाघेला ने बताया कि धरंगधरा से विधायक साबरिया को बिचौलिये के जरिये रिश्वत का लेन-देन हुआ। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिंचाई घोटाले को विधानसभा में न उठाने के बदले विधायक ने आरोपियों से रिश्वत ली थी। विधायक ने इस मामले को गुप्त रखने के लए 40 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन सौदा 35 लाख रुपये में तय हुआ। 
विज्ञापन


इसमें से बिचौलिये के जरिये उन्हें 10 रुपये दिए गए और 25 लाख रुपये की दूसरी किस्त चेक से दिया गया। बाद में सरकार को मिली शिकायत के बाद गिरफ्तारी हुई। इस मामले में सिंचाई विभाग के एक एक्सक्यूटिव इंजीनियर सी डी कनानी और तीन अन्य अधिकारी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed