फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress general secy Rajesh Soni arrested for 'objectionable' posts on Operation Sindoor Police

Gujarat: गुजरात कांग्रेस महासचिव राजेश सोनी गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर विवादित पोस्ट करने का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 04:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात कांग्रेस महासचिव राजेश सोनी को सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित पोस्ट करने के आरोप में सीआईडी की साइबर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Gujarat Congress general secy Rajesh Soni arrested for 'objectionable' posts on Operation Sindoor Police
राजेश सोनी - फोटो : फेसबुक/राजेश सोनी

विस्तार

गुजरात कांग्रेस महासचिव राजेश सोनी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन पर सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर गुमराह करने वाले और सेना का मनोबल तोड़ने वाले पोस्ट डालने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सोनी के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राज्य के अपराध जांच विभाग की साइबर अपराध शाखा ने शुक्रवार तड़के उन्हें गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उनके उस पोस्ट को लेकर हुई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठाए थे। यह ऑपरेशन 7 से 10 मई के बीच हुआ था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस पर भी जवाबी हमले किए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कांग्रेस बोली- अगर शिवसेना UBT और मनसे गठबंधन का महाराष्ट्र और लोकतंत्र के हित में होगा तो करेंगे स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी (साइबर अपराध) के पुलिस अधीक्षक भरत सिंह टांक ने बताया कि सोनी पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट डालकर सेना का मनोबल गिराया और भारत की संप्रभुता को खतरे में डाला। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य) और 353(1)(ए) (जनता को भड़काने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीएनएस धारा 353 (1) (ए) का उपयोग उन लोगों पर किया जा सकता है, जो जानबूझकर झूठी जानकारी, अफवाह या बयान इस इरादे से फैलाते हैं कि इससे किसी अधिकारी या सैनिक का मनोबल टूटे या वे अपने कर्तव्य का पालन न करें। बीएनएस की धारा 152 के तहत अधिकतम सजा उम्रकैद से लेकर सात साल तक की हो सकती है, साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

प्राथमिकी में सोनी के दो फेसबुक पोस्ट का जिक्र है। एक पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइटर जेट पायलट की वर्दी में पोस्टर की तस्वीर साझा की थी, जो ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित थी। इस पोस्ट में गुजराती में लिखा था, कृपया ध्यान दें कि सैनिकों को कोई श्रेय नहीं मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर में राफेल उड़ाने की लागत से दोगुना खर्च उनके प्रचार पर किया जाएगा।' प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि एक अन्य पोस्ट में उन्होंने तथ्यों की जानकारी होने के बावजूद लोगों को यह कहते हुए भड़काने की कोशिश की कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत सरकार ने आत्मसमर्पण कर दिया था।


ये भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थेन्नाला बालाकृष्ण पिल्लई का निधन, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस

टांक ने कहा, हमने सोनी को ऐसे पोस्ट डालने के लिए गिरफ्तार किया है जिनसे सशस्त्र बलों का मनोबल टूट सकता है और सैनिकों को यह संदेश जा सकता है कि उनका योगदान और बलिदान व्यर्थ जा रहा है। राजेश सोनी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही गुजरात कांग्रेस के नेता तुरंत गांधीनगर स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचे।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने की गिरफ्तारी की निंदा
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि सोनी को ऐसे गिरफ्तार किया गया जैसे वह कोई आतंकवादी हों। उन्होंने कहा, अगर उनके पोस्ट देखें तो वे केवल यह कह रहे थे कि सैनिकों की वीरता का श्रेय केवल उन्हें मिलना चाहिए और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर प्रचार और राजनीतिक लाभ के लिए जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed