{"_id":"59f64c164f1c1bf4688b814e","slug":"gujarat-cm-vijay-rupani-ordered-an-inquiry-after-11-newborns-die-at-civil-hospital-in-36-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः 36 घंटों में 11 बच्चों की मौत, CM रुपानी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरातः 36 घंटों में 11 बच्चों की मौत, CM रुपानी ने दिए जांच के आदेश
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:24 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में शुक्रवार रात से अब तक 11 नवजात शिशुओं की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौत का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने रविवार को अस्पताल का दौरा किया और सुविधा की कमी या लापरवाही से मौत होने की स्थिति में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में उन्होंने गांधीनगर में स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि पांच बच्चों को यहां दूरदराज के इलाकों से लाया गया था और उनका वजन काफी कम था। जबकि कुछ बच्चे गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। चिकित्सा शिक्षा के उप निदेशक आर के दीक्षित की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय सदस्य इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें- आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को नहीं, हार्दिक पटेल को स्पष्ट करना है रुख: रूपाणी
विज्ञापन
सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान पोषण की कमी के चलते गुजरात में कम वजन के बच्चों का जन्म बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसी वजह के चलते रोजाना करीब 5-6 नवजात बच्चों की मौत अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में होती है।