फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel needs to clear his stand on reservation quota says Vijay Rupani

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को नहीं, हार्दिक पटेल को स्पष्ट करना है रुख: रूपाणी

Mon, 30 Oct 2017 12:08 AM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Updated Mon, 30 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel needs to clear his stand on reservation quota says Vijay Rupani
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी

 पाटीदारों को आरक्षण देने के मुद्दे पर कांग्रेस से रुख स्पष्ट करने की मांग करने वाले हार्दिक पटेल पर तंज कसते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि आरक्षण के मुद्दे पर रुख स्पष्ट करने की आवश्यकता तो हार्दिक पटेल को है।

विज्ञापन


पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने 3 नवंबर तक उनके समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटा के तहत आरक्षण देने के मुद्दे पर कांग्रेस को रुख स्पष्ट करने की चेतावनी दी है। इसी पर तंज कसते हुए रूपाणी ने आरोप लगाया कि ओबीसी कोटा के तहत पाटीदारों को आरक्षण देने का कांग्रेस ने कभी वादा ही नहीं किया। फिर भी पटेल ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए अपने समुदाय से कह दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- हार्दिक का कांग्रेस को 3 नवंबर तक अल्टीमेटम, कहा- बताइए कैसे देंगे पाटीदारों को आरक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह पाटीदारों को आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) कोटा के तहत आरक्षण देगी। प्रदेश भाजपा के नए मीडिया सेंटर के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नहीं बल्कि हार्दिक को अपना रुख स्पष्ट करने की आवश्यकता है क्योंकि कांग्रेस ने अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जहां हार्दिक का आंदोलन ओबीसी कोटा के तहत आरक्षण के लिए है वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पहले ही कह दिया है कि वह पाटीदारों को ओबीसी कोटा के तहत आरक्षण नहीं दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed