{"_id":"5a0483c64f1c1bce408b59aa","slug":"gujarat-cm-vijay-rupani-must-resign-after-sebi-penalty-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरफेर के आरोप में गुजरात CM की कंपनी पर 15 लाख का जुर्माना, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हेरफेर के आरोप में गुजरात CM की कंपनी पर 15 लाख का जुर्माना, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कंपनी पर लगे हेरफेर के आरोप और सेबी की ओर से 15 लाख के जुर्माने पर कांग्रेस ने उनके त्यागपत्र की मांग की है। पार्टी का कहना है कि त्यागपत्र न देने पर प्रधानमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और अखिलेश प्रताप सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इस मामले में प्रधानमंत्री की खामोशी पर सवाल उठाए। अखिलेश प्रताप ने कहा कि दुनिया जिसे भ्रष्टाचार कहती है भाजपा के लिए वो शिष्टाचार बन गया है।
विज्ञापन
गुजरात के सीएम की कंपनी को सेबी ने हेरफेर का दोषी पाया है। सेबी की ओर से लगाया गया जुर्माना जुर्म साबित करता है। बावजूद उपदेशात्मक भाषा और न खाऊंगा न खाने दूंगा की बात करने वाले पीएम फिर मौन हैं। जबकि जीरो टॉलरेंस की बात कहते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- गुजरात CM रूपाणी बोले- राहुल हैं 'गप्पबाज', बिना आंकड़ों के करते हैं बात
सीएम जैसे संवैधानिक पद पर बैठे रूपाणी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात का चुनाव लड़ रही है। गुजरात की जनता ऐसे सीएम को कतई नहीं देखना चाहेगी। सुरजेवाला का कहना है कि ये पूरी तरह से आपराधिक मामला है। रूपाणी को बताना चाहिए रसिक लाल एंड संस और सारंग केमिकल्स से क्या संबंध हैं। सीएम ने दो साल तक सेबी की नोटिस पर जवाब नहीं दिया।
अखिलेश प्रताप का कहना है कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है। इस मामले में भी अगर नहीं बोलते हैं तो एक और कड़ी जुड़ जाएगी। अभी तक अमित शाह के बेटे जय शाह, अजित डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल, वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह, रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह, प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर और आनंदी बेन पटेल के बेटे अनर पटेल के मामलों में मौन रखा है।