फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat CM rupani demands Ahmed Patel’s resignation for terrorist link

गुजरातः CM रुपानी ने अहमद पटेल पर लगाया आरोप- ISIS से हैं उनके संबंध

Sat, 28 Oct 2017 08:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Oct 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
Gujarat CM rupani demands Ahmed Patel’s resignation for terrorist link
cm vijay rupani

गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कांग्रेस सांसद अहमद पटेल पर शुक्रवार को गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पटेल के ISIS से संबंध हैं। उन्होंने कहा कि भरुच के जिस अस्पताल से आईएस के आतंकियों को गिरफ्तार किया है, अहमद पटेल उस अस्पातल के ट्रस्टी हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने पटेल से राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और खुद पटेल को इस बारे में सफाई देनी चाहिए। बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी कहा कि कांग्रेस जवाब दे कि कैसे एक आतंकी इतने लंबे समय तक उस अस्पताल में काम करता रहा।

विज्ञापन


अहमद पटेल ने इन आरोपों को सिरे खारिज कर दिया है और कहा है कि भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इसे गुजरातियों को बांटने की कोशिश बताया। अस्पताल ने भी कहा कि अहमद पटेल या उनके परिवार का कोई सदस्य ट्रस्टी नहीं है। 


अहमद पटेल से पहले कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस अस्पताल का अहमद पटेल को ट्रस्टी बताया जा रहा है उससे पटेल पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अस्पताल नियमों के मुताबिक भर्ती की गई थी। बीजेपी आधारहीन आरोप लगाकर अपनी नाकामी छुपा रही है।


गौरतलब है कि बुधवार को एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट किया था। इनमें से एक की पहचान कासिम टिंबरवाला के तौर पर हुई है जो अंकलेश्वर अस्पताल में काम था और दूसरा आतंकी उबैद वकील है। 

रूपानी ने कहा कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। पटेल की ओर से चलाए जा रहे अस्पताल में काम करने वाला आतंकी पकड़ा गया। पटेल हालांकि अस्पताल के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन इसका पूरा काम अब भी वही देख रहे हैं। 

अगर आतंकी गिरफ्तार न होते तो बड़ी घटना हो सकती थी, वे यहूदी स्थल पर हमले की साजिश रच रहे थे। आतंकी ने गिरफ्तारी से सिर्फ दो दिन पहले इस्तीफा दिया, इससे शक और गहरा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed