फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat CM Bhupendra Patel reaches Morbi Civil Hospital where patients injured in the Morbi bridge collapse

Morbi Bridge Collapse: पुल हादसे में घायल लोगों से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल, राहत और बचाव कार्य का लिया जायजा

Mon, 31 Oct 2022 06:50 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मोरबी
पीटीआई, मोरबी Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 06:50 AM IST
सार

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां मोरबी ब्रिज गिरने से घायल हुए मरीजों को भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Gujarat CM Bhupendra Patel reaches Morbi Civil Hospital where patients injured in the Morbi bridge collapse
घायल लोगों से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के मोरबी शहर में रविवार को मच्छु नदी पर पुल टूट जाने से सैकड़ों लोग नदी गिर गए। हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है, साथ ही सैकड़ों लोग घायल हैं। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां मोरबी ब्रिज गिरने से घायल हुए मरीजों को भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यहां सीएम ने मरीजों की हालत का जायजा लिया। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम पटेल मोरबी पहुंचने के बाद गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के साथ नदी तट पर पहुंचे और अधिकारियों से जारी बचाव अभियान की जानकारी ली। वहीं कई घायल मरीजों से मुख्यमंत्री ने बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हादसे में घायल लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मंत्री सांघवी को अपनी आपबीती सुनाई। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि पुल गिरने से घायल हुए लोगों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।




हादसे को लेकर सीएम ने समीक्षा बैठक
गुजरात के सीएम ने ट्वीट किया कि मोरबी जिला कलेक्टर कार्यालय में राज्य मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, प्रशासनिक व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई और दुर्घटना की स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।


पोलिश विदेश मंत्री ने शोक व्यक्त किया
पोलैंड के विदेश मंत्री, जबिग्न्यू राऊ ने गुजरात में मोरबी पुल ढहने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात का पोलिश-भारतीय संबंधों में एक विशेष स्थान है। पोलिश विदेश मंत्री ने ट्विटर पर कहा कि गुजरात के मोरबी में हुई त्रासदी के लिए भारत के राष्ट्र के प्रति मेरी गहरी और गंभीर संवेदना है। इस शहर का पोलिश-भारतीय संबंधों में एक विशेष स्थान है। साथ ही मंत्री ने भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed